कर्नाटक: संघ और भाजपा के कार्यकर्ता मुस्लिम इलाके से ले जाना चाह रहे थे जुलूस, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बेंगलुरु। कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। दरअसल, भाजपा और आरएएस के कार्यकर्ता मुस्लिम इलाके से जुलूस निकालना चाह रहे थे। अंग्रेजी अखबार The Indian Express के अनुसार 30 जनवरी को हुए लाठीचार्ज में 10 प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। दावा यह किया जा रहा था कि राज्य के बिदर में एक 20 वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शकारी महिला की हत्या के विरोध में मुस्लिम इलाके में जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस की अगुवाई स्थानीय सांसद भगवंत खुबा कर रहे थे।

मुस्लिम इलाके से ले जाना चाह रहे थे जुलूस, हुआ लाठीचार्ज

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पहले इलाके के अंबेडकर सर्किल में प्रदर्शन करने की इजाजत दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन दिया और फिर अलग अलग हिस्सों में बंटकर पुराने बिदर के इलाके में जुलूस निकालने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के अनुसार भालकी तालुक की एक छात्रा को उसके प्रेमी ने ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप छात्रा के प्रेमी शमसुद्दीन पर है।

शमसुद्दीन ने रविवार (28 जनवरी) को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन के अनुसार जिस छात्रा की हत्या की गई उसके परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम इललाके से जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी, जिस रद्द कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+