कर्नाटक के BJP सांसद का भाई गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के पेड़ काटने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। विक्रम सिम्हा पर राज्य के हासन जिले के एक गांव में बिना इजाजत लगभग 126 पेड़ों को काटने और लकड़ी की तस्करी का आरोप है।

गिरफ्तारी बेंगलुरु की सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के संगठित अपराध दस्ते द्वारा की गई। लेकिन,बाद में उसकी हिरासत राज्य के वन विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफर कर दी गई। खास बात यह है कि ये वही प्रताप सिन्हा हैं, जिनके द्वारा दिए पास पर घुसपैठिए ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाई थी।

Karnataka BJP MP Pratap Simha

सरकारी जमीन पर काटे गए पेड़
राज्य वन विभाग ने विक्रम सिम्हा के खिलाफ नंदगोंडानहल्ली गांव में अधिकारियों से इजाजत के बिना पेड़ काटने और लकड़ी की तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। यह ऑपरेशन तब सामने आया जब तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) ममता गांव के दौरे पर थीं। जब उन्हें ऑपरेशन के बारे में पता चला, तो उन्होंने अधिकारियों को सतर्क किया और एफआईआर दर्ज कराई। जहां पेड़ काटे गए थे, वो सरकारी स्वामित्व वाली थी और दो लोगों को आवंटित की गई थी।

उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए, कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने कहा कि विक्रम सिम्हा को अधिकारियों ने राज्य के हसन जिले में 126 पेड़ों को अवैध रूप से काटने और लकड़ी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लगभग 126 बड़े पेड़ काट दिए जो 50 से 60 साल पुराने थे। यह एक आपराधिक कृत्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+