हाथी के हमले में महिला की मौत, परिजनों से मिलने पहुंचे BJP विधायक तो लोगों ने फाड़ दिए कपड़े

Karnataka BJP MLA MP Kumaraswamy: कर्नाटक से हाथियों के हमलावर होने की खबरें अक्सर सामने आती हैं। कई बार हाथी इतना आक्रामत हो जाता है कि वो लोगों की जान तक ले लेता है। ऐसे में चिकमंगलूर जिले में हाथियों के हमले से महिला की मौत पर गांव पहुंचे बीजेपी विधायक के गांव वालों ने कपड़े फाड़ डाले। बताया जा रहा है कि ग्रामीण हाथियों के हमले से नाराज थे, जिसका गुस्सा उन्होंने बीजेपी मुदिगेरे से विधायक एमपी कुमारस्वामी पर निकाल दिया।

ग्रामीणों को नहीं मिला जबाव, तो फाड़े कपड़े

ग्रामीणों को नहीं मिला जबाव, तो फाड़े कपड़े

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के हल्लेमने गांव की है। जहां विधायक एमपी कुमारस्वामी गांव में हाथी के हमले के बाद जान गंवाने वाली महिला के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए फाड़ दिए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक ने हाथियों के हमले का ठीक से जवाब नहीं दिया।

पुलिस ने सुरक्षित निकाला

पुलिस ने सुरक्षित निकाला

मृतका के परिवार से मिलने गए विधायक को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। और लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उनकी किसी तरह से सुरक्षित निकाला। बताया जा रहा है कि हाथी के हमलों के लेकर जब स्थानीय लोगों को संतुष्ठ जवाब नहीं मिला तो वो बिफरे पड़े और विधायक कुमारस्वामी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए।

इलाके में हाथियों के आतंक से भयभीत लोग

इलाके में हाथियों के आतंक से भयभीत लोग

वहीं घटना की जैसे गी पुलिस को सूचना मिली, फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काबू किया और ग्रामीणों के चंगुल से सुरक्षित विधायक को निकाला गया। बताया जाता है कि इस एरिया में हाथियों का जमकर आतंक है। कई बार हाथियों के गुस्सा का यहां के लोग शिकार बन चुके हैं। जिसकी शिकायत लोग प्रशासन से लेकर नेताओं तक करती आ रही है, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। ऐसे में गुस्साए लोगों ने जब विधायक से सवाल किया तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो लोग आक्रोशित हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+