कर्नाटक:BJP ने CM कुमारस्वामी स्वामी से मांगा इस्तीफा कहा- अगली सरकार के लिए छोड़ें रास्ता
बेंगलुरु: सोमवार को बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से अपने पद से तत्काल इस्तीफा देने को कहा है। कर्नाटक में चल रहे सियासी संकट के बीच उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा में बहुमत खो दिया है। ऐसे में उन्हें अगली सरकार के लिए रास्ता छोड़ देना चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों के इस्तीफे के बाद एक निर्दलीय विधायक नागेश ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपना समर्थन बीजेपी को सरकार बनाने में देंगे।

बीजेपी की नेता शोभा करंदलाजे ने सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के घर के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक के सीएम और जेडीएस नेता एचडीकुमारस्वामी को तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने बहुमत खो दिया है। कांग्रेस के विधायकों पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। उन्हें दूसरी सरकार बनने के लिए रास्ता छोड़ना चाहिए।
शोभा करंदलाजे ने निर्दलीय विधायक नागेश, जिन्होंने मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हम अपनी पार्टी में किसी को भी शामिल करने को तैयार हैं। हम(बीजेपी) कांग्रेस और जेडीएस के किसी भी बागी विधायकों के संपर्क में नहीं है, जो पार्टी में है।












Click it and Unblock the Notifications