कर्नाटक में BJP नेता एमबी भानुप्रकाश की हार्ट अटैक से मौत, ईंधन की बढ़ी कीमतों पर कर रहे थे व‍िरोध

BJP MLC MB Bhanuprakash Passed Away: कर्नाटक में ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को जगह-जगह व‍िरोध प्रदर्शन क‍िया। इसी दौरान, सीनप्पा शेट्टी सर्कल में प्रदर्शन में शाम‍िल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और पूर्व एमएलसी एमबी भानुप्रकाश (69) अचानक ग‍िर पड़े। बताया गया कि प्रदर्शन करते समय हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भानुप्रकाश ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार में चढ़ते समय वह बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब बीजेपी नेता का अंतिम संस्कार शाम को शिवमोगा तालुक के मट्टूर गांव में किया जाएगा।

MB Bhanuprakash

कैसा रहा भानुप्रकाश (MB Bhanuprakash)का राजनीति‍क सफर
भानुप्रकाश ने बीजेपी में राज्य उपाध्यक्ष, जिला इकाई अध्यक्ष समेत कई पदों पर काम किया था। वह कर्नाटक बीजेपी में ब्राह्मण चेहरा थे और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ उनके अच्छे संबंध थे।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ईंधन के दामों में बढ़ोतरी
आपको बता दें क‍ि प‍िछले द‍िनों, कनार्टक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह इजाफा, लोकसभा चुनाव के नतीजों के कुछ दिनों बाद हुआ है। लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कर्नाटक में 28 में से 19 सीट मिलीं, जिनमें बीजेपी को 17 और जनता दल (सेक्युलर) को दो सीट शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+