'बागी' Jagadish Shettar का दर्द छलका, पूर्व CM टिकट नहीं मिलने से नाराज, जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री Jagadish Shettar 'बागी' तेवर दिखा रहे हैं। बीजेपी के 189 उम्मीदवारों की सूची में नाम शामिल न होने पर इनका दर्द छलका है। टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व CM ने कहा कि वे जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

Jagadish Shettar

20 साल से अधिक समय तक वकालत करने वाले Jagadish Shettar कर्नाटक की राजनीति में शिखर तक जाने वाले चुनिंदा भाजपा नेताओं में शामिल हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को पहली सूची में टिकट नहीं दिया है।

क्यों टिकट नहीं मिला

जगदीश शेट्टार पार्टी के इस फैसले से खफा हैं। उन्होंने बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात कर असंतोष का इजहार करने की बात कही है। उन्होंने कहा, पार्टी ने उनसे कहा, पहले सीएम रह चुके हैं, इसलिए अब नए लोगों को मौका देना चाहिए।

दिग्गज भाजपाई का दर्द छलका! 'बगावत' से किरकिरी,

हालांकि, शेट्टार ने ये भी कहा कि पार्टी के इस रवैये से उन्हें काफी तकलीफ हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके किसी भी कीमत पर चुनाव लड़ने की घोषणा भी सुर्खियों में है। ऐसे में वेटरन भाजपाई की 'बगावत' से कर्नाटक भाजपा की किरकिरी भी हो रही है।

टिकट के लिए जेपी नड्डा से मिलेंगे पूर्व CM शेट्टार

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात से पहले बोले मंगलवार रात पहली सूची जारी होने पर जगदीश शेट्टार ने कहा, पहली लिस्ट में उनका नाम होना चाहिए था। वह निराश हैं कि भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में उनका नाम नहीं है। बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

मैंने खुद पहल नहीं की, बीजेपी नेतृत्व से दिल्ली में बात

जगदीश शेट्टार ने कहा, 'मैंने किसी को नहीं बुलाया था। अब उन्होंने खुद मुझे फोन किया और कहा कि वे खुली चर्चा करना चाहते हैं। मैं कल दिल्ली जा रहा हूं। यह तथ्य है कि मैंने उन्हें बुलाने का प्रयास नहीं किया था।

आलाकमान से मिलने के बाद अंतिम फैसला

बीजेपी से टिकट न मिलने पर कर्नाटक चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर, शेट्टार ने कहा, "मैं आलाकमान से मिलूंगा। अंतिम निर्णय के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं।"

Recommended Video

    Yediyurappa Government पर मंडरा रहे संकट के बादल, नाराज हुए BJP के 20 से 25 विधायक |वनइंडिया हिंदी

    दूसरों के लिए रास्ता बनाना होगा

    बीजेपी की सूची जारी होने से पहले मंगलवार को ही शेट्टार ने यह कहे जाने पर नाराजगी जताई कि उन्हें 10 मई को होने वाले चुनाव में टिकट की पेशकश नहीं की जाएगी, क्योंकि उन्हें 'दूसरों के लिए रास्ता बनाना होगा।'

    तीन दशकों की सेवा, 2023 में भी मौका मिले

    शेट्टार ने कहा, "मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संदेश मिला कि मैं वरिष्ठ हूं। पूर्व मुख्यमंत्री हूं। इसलिए अब दूसरों के लिए रास्ता बनाना चाहिए।" उन्होंने तीन दशकों की सेवा के आधार पर भाजपा नेतृत्व से आग्रह किया कि 2023 का कर्नाटक चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए।

    दोबारा विचार करे पार्टी

    शेट्टार ने कहा, अगर मुझे दो-तीन महीने पहले बताया होता... तो सम्मानजनक होता। नामांकन शुरू होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं, मैं आहत हूं।" मैं चुनाव लड़ूंगा... BJP का फैसला स्वीकार्य नहीं है... पार्टी फैसले पर दोबारा विचार करे।

    पिछले इलेक्शन में बहुमत से जीत

    बता दें कि शेट्टार वर्तमान में हुबली-धारवाड़ (मध्य) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2008 के चुनाव के बाद से लगातार ये सीट जीती है। पिछले चुनाव (2018) में उन्होंने कांग्रेस के महेश नलवाड़ को 21,000 से अधिक मतों से हराया था।

    पूर्व CM के बेटे को टिकट मिला, रिटायर्ड IPS भी मैदान में

    रोचक बात ये है कि पहली सूची में बीजेपी ने पूर्व CM और 80 साल के वेटरन बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को भी टिकट दिया है। इस सूची में पांच वकील, रिटायर्ड IPS समेत आठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को जगह मिली है।

    13 अप्रैल से नामांकन

    बता दें कि कर्नाटक में भाजपा ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें केवल 8 महिलाओं को टिकट मिला है। 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। 13 मई को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा। नामांकन 13 अप्रैल से शुरू होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+