Karnataka: बेंगलुरु में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी, 3 शव बरामद, रेस्क्यू जारी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत आशंका जताई जा रहा है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ऑपरेशन में जुटी हैं। मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रहा है। वहीं अग्निशमन विभाग के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिनके शव को मलबे से निकाला गया है।
यह हादसा बेंगलुरु के होरमावु अगरा इलाके में हुआ। एक बयान में कहा गया है कि पूर्वी बेंगलुरु के होरमावु अगरा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है। फिलहाल 5 लोग फंसे हुए हैं, उनमें से एक की मौत हो गई, 14 को बचा लिया गया और 5 अभी भी लापता हैं।

बेंगलुरु में इससे पहले भारी बारिश के चलते कई हादसे हुए। शहर की जल निकासी की चरमराई व्यवस्था के चलते कई इलाकों में गंभीर समस्या हो गई। हाल ही में पानी में डूबे एक लाइव वायर से करंट लगने की वजह से एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी। इसके अलावा लो विजिविलिटी के चलते भी की हादसे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications