कर्नाटक सियासी संकट: अब सोमवार को होगा फ्लोर टेस्ट, 22 जुलाई तक के लिए सदन स्थगित
नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा में जारी उठा-पटक के बीच विधानसभा स्पीकर ने सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। विधानसभा स्पीकर ने कहा है कि अब फ्लोर टेस्ट पर वोटिंग सोमवार को ही संभव है। विधायकों की अपील पर स्पीकर ने सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया ।

वहीं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर ने कहा है कि हमने सुप्रीम कोर्ट का रुख दो कारणों से किया है। पहला यह कि पार्टी के पास यह अधिकार है कि वे पार्टी विधायकों को व्हिप जारी कर सकते हैं। दूसरा जब सदन चल रहा है तो राज्पाल के दिशानिर्देश जारी नहीं किए जा सकते हैं।
वहीं विधानसभा स्पीकर द्वारा सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित करने पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष येदियुरप्पा ने डिप्टी स्पीकर से मांग की कि सदन की कार्यवाही को आज ही पूरा किया जाए और फ्लोर टेस्ट करवाया जाए। उन्होंने कहा है कि हम 12 बजे तक इंतजार करने के लिए तैयार हैं। भाजपा ने कहा कि सदन में कांग्रेस-जेडीएस के दो भी विधायक जो कुछ कहना चाहते हैं वो बोले, लेकिन फ्लोर टेस्ट उसके बाद करवाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications