बिना बहुमत के कर्नाटक में कैसे सरकार बनाएगी भाजपा, ये है पूरा प्लान
Recommended Video

बेंगलुरू: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से ही सरकार बनाने के लिए नये समीकरण तलाशे जा रहे हैं। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में है तो बीजेपी भी कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए एक नयी रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जाये या तो फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्हें गैरहाजिर कराया जाए।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी इसी रणनीति पर काम कर रही है कि कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को या तो इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जाये या फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्हें गैरहाजिर कराया जाए और गठबंधन को बहुमत के लिए जरुरी संख्या 112 से कम पर लाया जाये।

BJP की कांग्रेस-जेडीएस के कम से कम 4-5 विधायकों पर नजर
हालांकि बीजेपी को एंटी डिफेक्शन लॉ को देखते हुए कांग्रेस के दो तिहाई यानी 52 विधायकों को लुभाना होगा या फिर जेडीएस के 26 विधायकों को विश्वास में लेना होगा। बीजेपी के लिए कांग्रेस-जेडीएस के इतनी बड़ी संख्या में विधायकों को प्रभावित करना आसान नहीं होगा, इसलिए बीजेपी की कोशिश होगी कि कांग्रेस-जेडीएस के कम से कम 4-5 विधायकों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जाये या फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्हें गैरहाजिर कराया जाए।

विधायकों को लालच देकर लुभाने की रणनीति
इसलिए शायद रेड्डी बंधू इस लड़ाई में पैसे के दम पर कांग्रेस-जेडीएस के कुछ विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस की तरह से केवल एक विधायक डीके शिवकुमार ही रेड्डी बंधुओं के सामने टिकते हैं और उन्हें अभी विधायकों को सुरक्षित ठिकाने तक ले जाने का जिम्मा सौंपा गया है।

जेडीएस-काग्रेस अपने विधायकों को बचाने में जुटे
जबकि जेडीएस अपनी पूरी ताकत अपने विधायकों को किसी भी लालच से बचाने में लगा रही है। वहीं रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि हमें अपने विधायकों पर भरोसा है, बीजेपी उन्हें लुभाने की बहुत कोशिश कर रही है। बीजेपी लोकतंत्र में भरोसा नहीं करती, बीजेपी को सिर्फ सत्ता चाहिए। सारे लोग खुश हैं, कोई यहां नाखुश नहीं है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications