Karnataka Assembly Elections 2023: क्या कांग्रेस की होगी जीत? क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में क्या मोदी लहर में भाजपा सत्ता पर काबिज रहने में कामयाब रहेगी? या कांग्रेस पार्टी अपनी खोई हुई सत्ता को वापस हासिल करने में कामयाब होगी या जेडीएस प्रमुख एक बार फिर किंग मेकर बनकर त्रिशंक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा जल्द हो जाएगी। सत्ताधारी भाजपा के अलावा विपक्ष की प्रमुख पार्टी कांग्रेस और जेडीएस ये चुनाव जीतने के लिए जमकर प्रचार में जुट चुकी है। क्या 'मोदी लहर' बीजेपी को राज्य में अपना आधार बनाए रखने में मदद करेगी और दोबारा सत्ता पर कायम रहेगी? या फिर कांग्रेस वोटरों का दिल जीत कर सत्ता में वापसी करेगी? या फिर कुमारस्वामी बनेंगे 'समझौता मुख्यमंत्री'? इन सभी सवालो का जवाब जानने के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले एक सर्वेक्षण हुए है जिसके जरिए मतदाताओं के मूड जानने की कोशिश की गई है। आइए जानते हैं सर्वे के अनुसार किस पार्टी की बन रही सरकार?

क्या कांग्रेस की होगी जीत ?
कांग्रेस के लिए ये सर्वे रिपोर्ट किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में सत्ता में वापसी करना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा। 'पॉपुलर पोल' कि द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण के अनुसार, कर्नाटक त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस और भाजपा को कमोबेश समान सीटें मिलेंगी।

हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र
सीटों का बंटवारा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में 40 सीटों में से लगभग 20-22 सीटें जीतेगी। जेडी (एस) को 5-7 सीटों के साथ बीजेपी को लगभग 12-15 सीटें जीतने का अनुमान है।

मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र
मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र की 44 सीटों में से भाजपा के 22-24 सीटों पर जीतने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस के 16-18 सीटों पर जीतने का अनुमान है। जबकि जद (एस) को 4-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
मध्य कर्नाटक
मध्य कर्नाटक सीट पर कांग्रेस को 7-9 सीटें जीतने का अनुमान है, वहीं जेडी (एस) को 8-9 सीटें मिलने का अनुमान है।
तटीय क्षेत्र में खिलेगा कमल
तटीय क्षेत्र में 12-14 सीटों पर कमल खिलेगा और कांग्रेस को 5-7 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, जेडी (एस) को राज्य के इस हिस्से में शून्य सीटें मिलने का अनुमान है।
करावली क्षेत्र
करावली क्षेत्र में 19 सीटें हैं। 66 सीटों वाले मैसूरु क्षेत्र में, कांग्रेस को 21-23 सीटें, बीजेपी को 11-13 सीटें और जेडी (एस) को 25-30 सीटें जीतने का अनुमान है।
बेंगलुरु विधानसभा सीट
सर्वे में दावा किया गया है कि कांग्रेस बेंगलुरु की 28 विधानसभा सीटों में से 14-16 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बीजेपी के 12-14 सीटों पर जीतने की संभावना है जबकि जेडी (एस) के 1-2 सीटों पर जीतने की भविष्यवाणी की गई है। कुल मिलाकर भविष्यवाणी कुल मिलाकर, कांग्रेस 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 82-87 सीटें जीतेगी। सत्तारूढ़ भाजपा को 82-87 सीटें मिलेंगी जबकि जद (एस) को 42-45 सीटें मिलेंगी।
जेडी (एस) एक बार फिर किंगमेकर होगी
इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जेडी (एस) एक बार फिर किंगमेकर होगी। ये सर्वे 10 नवंबर, 2022 से 30 जनवरी, 2023 के बीच किया गया, जहां 1.12 लाख लोगों ने अपने विचार शेयर किया। जिसमें 62 प्रतिशत पुरुष और 38 प्रतिशत महिलाएं शामिल है। 1.12 लाख वोटरों में से 60 प्रतिशत की उम्र सीमा 18-40 आयु वर्ग थी। इस सर्वे में 56 प्रतिशत वोटर ग्रामीण क्षेत्रों से थे, 44 प्रतिशत लोग शहरी निर्वाचन क्षेत्रों से हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2028 चुनाव परिणाम
बात अगर कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के बारे में बात की जाए तो 2018 में भाजपा 104 सीटों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसमें जद (एस) 37 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर थी और वो किंगमेकर बनी थी । जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी, और कुमार स्वामी ने सीएम की कुर्सी संभाली थी लेकिन बीच में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने बगावत कर भाजपा से हाथ मिला लिया था और भाजपा समा पर काबिज हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications