Times Now-VMR Survey: कर्नाटक में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्‍कर, किंगमेकर बनेगी जेडीएस

नई दिल्‍ली। कर्नाटक में 12 मई विधानसभा चुनाव होना है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होने जा रहा है। चुनाव से पहले टाइम्स नाउ-वीएमआर के प्रीपोल सर्वे जारी किया है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस भले ही मामूली बढ़त बनाते हुए दिख रही हो लेकिन भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। इन सबके बीच जेडीएस और बीएसपी का गठबंधन भी राज्‍य में किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 89, कांग्रेस को 91 तथा जेडीएस+बसपा को 40 सीटें मिलती हुईं दिखाई दे रहीं है जबकि अन्य को 4 सीटें मिलती हुईं दिख रही हैं।

Times Now-VMR Survey: कर्नाटक में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्‍कर, किंगमेकर बनेगी जेडीएस

टाइम्‍स नाऊ ने अपने सर्वे में एक सवाल पूछा कि क्‍या योगी आदित्‍यनाथ को कर्नाटक में स्‍टार प्रचारक बनाए जाने से बीजेपी को लाभ होगा? तो इस सवाल के जवाब में 40.37 फीसदी लोगों ने कहा कि निश्चित तौर पर योगी के प्रचार करने से भाजपा को फायदा मिलेगी जबकि 38.12 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया। मुंबई कर्नाटक क्षेत्र को लिंगायत राजनीति के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चुनाव से ठीक पहले जिस तरह से लिंगायत को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा दिया था उसने भाजपा को भी मुश्किल में डाल दिया था। लेकिन बावजूद इसके टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे में इस क्षेत्र में भाजपा को बढत मिलती हुई दिखाई दे रही है। देखिए क्षेत्रवार किए गए सर्वे का विवरण (सभी आंकड़े टाइम्‍स नाऊ की वेबसाइट से लिए गए हैं)।

मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र कुल सीटें (50/224)

  • भाजपा- 23
  • कांग्रेस- 21
  • जेडीएस+ बीएसपी- 5
  • अन्य - 1

2013 के आंकडे

  • भाजपा - 13
  • कांग्रेस -31
  • जेडीएस+ बीएसपी - 1
  • अन्य - 5

कोस्टल कर्नाटक (21/224)

  • भाजपा- 8
  • कांग्रेस- 11
  • जेडीएस+ बीएसपी- 1
  • अन्य - 0

2013 के परिणाम

  • भाजपा- 5
  • कांग्रेस- 13
  • जेडीएस+ बीएसपी-0
  • अन्य - 3

ग्रेटर बेंगलुरु (32/224)

  • भाजपा- 13
  • कांग्रेस- 17
  • जेडीएस+ बीएसपी-2
  • अन्य - 0

2013 के परिणाम

  • भाजपा- 12
  • कांग्रेस- 15
  • जेडीएस+ बीएसपी-5
  • अन्य - 0

मध्य कर्नाटक (35/224)

  • भाजपा- 22
  • कांग्रेस- 10
  • जेडीएस+ बीएसपी- 3
  • अन्य - 0

2013 के परिणाम

  • भाजपा- 4
  • कांग्रेस- 19
  • जेडीएस+ बीएसपी-7
  • अन्य - 5

हैदराबाद कर्नाटक (31/224)

  • भाजपा- 15
  • कांग्रेस- 12
  • जेडीएस+ बीएसपी-3
  • अन्य - 1

2013 के परिणाम

  • भाजपा- 4
  • कांग्रेस- 19
  • जेडीएस+ बीएसपी-4
  • अन्य - 4

ओल्ड मैसूर (55/224 )

  • भाजपा- 8
  • कांग्रेस- 20
  • जेडीएस+ बीएसपी-25
  • अन्य - 2

2013 के परिणाम

  • भाजपा- 4
  • कांग्रेस- 19
  • जेडीएस+ बीएसपी-4
  • अन्य - 4
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+