चुनावी जंग के बीच सिद्धारमैया ने पूरा किया योगी आदित्‍यनाथ का 'सपना'

बेंगलुरू। कर्नाटक में मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा नेता इन दिनों कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भी इन्हीं दो पार्टियों के बीच माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी कर्नाटक में भाजपा के लिए कई रैलियां कर चुके हैं। आदित्यनाथ ने वहां अपने संबोधन में कांग्रेस मुक्त कर्नाटक की बात भी कही लेकिन तमाम राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच कर्नाटक सरकार ने आदित्यनाथ के खास प्रोजेक्ट के तहत 11 ट्रेंड हाथियों को दुधवा भेजने का ऐलान किया है।

11 ट्रकों में आएंगे हाथी

11 ट्रकों में आएंगे हाथी

दुधवा नेशनल पार्क के लिए कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क और बांदीपुर टाइगर रिजर्व से 11 ट्रेंड हाथियों को भेजा जाएगा। यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ एनवॉयरनमेंट एंड फॉरेस्ट की देखरेख में ये हाथी भेजे जाएंगे। यूपीएसटीडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया है कि हाथियों को 11 बड़े ट्रकों में यूपी ले जाया जाएगा। हाथियों के साथ दोनों राज्यों के जानवरों के डॉक्टरों की टीम भी रहेगी।

योगी कर चुके दुधवा की तारीफ

योगी कर चुके दुधवा की तारीफ

उत्तर प्रदेश के 15 हाथी पहले से ही कर्नाटक के नागरहोल नेशनल पार्क और बांदीपुर टाइगर रिजर्व में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनको भी यूपी स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन इस महीने उत्तर प्रदेश लाएगा। दुधवा नेशनल पार्क को लेकर योगी आदित्यनाथ लगातार बात करते रहे हैं। यूपी में हुए इनवेस्टर समिट में भी आदित्यनाथ ने कहा था किपूरे देश में दुधवा से अच्छा जंगल नहीं है।

 मई में है कर्नाटक में चुनाव

मई में है कर्नाटक में चुनाव

कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा के लिए चुनाव होने है। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता लगातार कर्नाटक के दौरे कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से जहां राहुल गांधी स्टार प्रचारक हैं तो वहीं भाजपा अध्यक्ष भी लगातार कर्नाटक के दौरे कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+