कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली खुशखबरी, C4 सर्वे ने दी बंपर सीटें

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 118 से 128 सीटें जीत सकती है। यह बात सी 4 द्वारा आयोजित सर्वे में कही गई है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा को 63-73 सीट मिल सकती है। जेडी (एस) को 29 से 36 सीटें मिलने की संभावना है जबकि अन्य को 2-7 सीट मिल सकती है। सी 4 ने 20 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2018 के बीच कर्नाटक में सर्वेक्षण किया। 61 निर्वाचन क्षेत्रों के 6247 मतदाताओं में प्रश्नावली के जरिए सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया था।

2 फीसदी के मार्जिन एरर की संभावना

2 फीसदी के मार्जिन एरर की संभावना

सर्वे में विभिन्न जातियों और समुदायों का प्रतिनिधित्व किया गया। सी 4 ने कहा कि सर्वे में 2 फीसदी के मार्जिन एरर की संभावना है। इससे पहले कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज ने प्रीपोल सर्वे जारी किया था। इस सर्वे के मुताबिक राज्य के लोगों के बीच सीएम पद के लिए सिद्धारमैया पहली पसंद बने हुए थे। इस सर्वे को जैनऔर सीएसडीएस लोकनीति ने जारी किया था।

ABP न्यूज के सर्वे में भी कांग्रेस को बढ़त

ABP न्यूज के सर्वे में भी कांग्रेस को बढ़त

ABP न्यूज के सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए 30 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद सिद्धारमैया हैं तो वहीं 25 फीसदी लोग येदुरप्पा को अपनी पहली पसंद मानते हैं। वहीं 20 फीसदी लोग एचडी कुमारस्वामी को अपना सीएम देखना चाहते हैं। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को राज्य में 37 प्रतिशत और बीजेपी को 34 फीसदी वोट प्रतिशत मिलेगा। वहीं जेडीएस को लगभग 20 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 कांग्रेस को 85 से 91 सीट का दावा

कांग्रेस को 85 से 91 सीट का दावा

प्रीपोल सर्वे के मुताबिक , कांग्रेस से 2 प्रतिशत कम वोटो के मिलने के बाद भी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनकर उभर रही है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 89 से 95, कांग्रेस को 85 से 91 सीटें, जेडीएस को 32 से 38 और अन्य को 6 से 12 सीटें मिलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+