Karnataka Election Results: कांग्रेस की ये उम्मीदवार भाजपा कैंडीडेट ने सबसे कम वोटों के अंतर से हारी
Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक चुनाव परिणाम में सबसे कम वोटों के अंतर से हारने वाले और जीत दर्ज करवाने वाले दोनों उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के ही हैं।

Candidates Won With Lowest Margin: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम में इस बार कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। कई राज्यों में मरणासन स्थिति में पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में 136 सीटों पर जीत से कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। इस जीत ने कांग्रेसियों के अंदर एक नया उत्साह भर दिया है। कर्नाटक में भाजपा को बुरी तरह पराजय करके कांग्रेस ने भाजपा का दक्षिण से पत्ता साफ कर दिया है।
मजेदार बात ये हैं कि प्रदेश भर की 224 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर रिकार्ड बनाया है। वहीं सबसे कम वोटों के अंतर से हारने वाली उम्मीदवार कांग्रेस की है।
बेंगलुरू साउथ की जयनगर सीट की कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी को उनके प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार सीके राममूर्ति से सिर्फ 16 मतों के अंतर से चुनाव हारी हैं। कर्नाटक भर के उम्मीदवारों में सबसे कम वोटों के अंतर से हारने वाली सौॅम्या रेड्डी ही हैं।
वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में कई सीटों पर उम्मीदवारों के बीच करीबी लड़ाइयां देखने को मिली कुछ उम्मीदवारों के बीच वोटों के बीच का मार्जिन 105 से भी कम था।
इस लिस्ट में कांग्रेस के दिनेश गुंडू राव और सौम्या रेड्डी के नाम शामिल हैं जहां सौम्या रेड्डी सबसे कम वोटों के अंतर से हार गईं वहीं गुंडू राव सबसे कम वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
कांग्रेस के सौम्या रेड्डी जयनगर में सीके राममूर्ति से सिर्फ 16 मतों के अंतर से चुनाव हारी हैं। वोटों की काउंटिंग में धांधली के आरोप के बाद जयनगर की सीट पर चुनाव आयोग ने छह बार वोटों की काउंटिंग करवाई जहां पहले परिणाम में कांग्रेस उम्मीदवार महज 4 वोटों से हार रही थी वहीं उसके बार कई बार की काउंटिंग में 16 मतों से हार मिली।
वहीं गांधीनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिनेश गुंडू राव ने भाजपा के सप्तगिरी गौड़ा को महज 105 मतों से हराया।
तीसरे नंबर पर श्रृंगेरी में, कांग्रेस नेता टीडी राजेगौड़ा ने लगभग 167 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
Recommended Video

कांग्रेस सीट के केवाई नाजेगौड़ा ने मलूर सीट पर 248 मतों से जीत हासिल की। चिंचोली में भाजपा के अविनाश उमेश जाधव ने 858 मतों से जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications