karnataka election: निर्दलीय MLA लता मल्लिकार्जुन ने बिना शर्त कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

karnataka assembly election, हरपनहल्ली विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुनी गईं लता मल्लिकार्जुन ने बिना शर्त कांग्रेस को समर्थन दिया।

karnataka assembly election Independent MLA Lata Mallikarjun From Harpanhalli Extends Support To Congress

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस को इस चुनाव में 135 सीटें जीतने में सफल रही है। इसके अलावा बीजेपी के खाते में 66 सीटें आई हैं। वहीं चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है।

निर्दलीय चुनाव जीतने वालों में एक लता मल्लिकार्जुन हैं। जिन्होंने हरपनहल्ली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। अब लता ने बिना शर्त कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। कर्नाटक के एआईसीसी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ये जानकारी साझा की है।

सुरजेवाला ने कहा कि, श्रीमती लता मल्लिकार्जुन हरपनहल्ली विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुनी गई हैं। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी सीएम, दिवंगत एमपी प्रकाश की बेटी हैं। उन्होंने अपनी वैचारिक जड़ों और कांग्रेस के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को बिना शर्त समर्थन दिया है।

कांग्रेस नेता ट्वीट में लिखा कि, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। उनके पति श्री मल्लिकार्जुन और सभी समर्थक और हम एक साथ 6.5 करोड़ कन्नड़वासियों की सेवा करेंगे। बता दें कि, चुनाव जीतने के बाद बेंगलुरु में लता मल्लिकार्जुन ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+