Karnataka Chunav: चुनाव आयोग का विशेष संशोधन, 1 अप्रैल को 18 साल के होने जा रहे 45000 युवा भी दे पाएंगे वोट

Karnata Assembly Election: कर्नाटक में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं में इस बार 2018-19 के मुकाबले 9.17 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

Karnataka Assembly Election 2023

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 10 मई को एक ही चरण में मतदान होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे। वहीं चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले चुनाव आयोग ने 45000 युवाओं के लिए विशेष संशोधन किया है जिससे वह भी अब मतदान कर सकेंगे।

जानें क्या है चुनाव आयोग का संशोधन?
दरअसल, चुनाव आयोग ने इस बार कर्नाटक चुनाव में एक अप्रैल को 18 साल यानी वयस्क होने जा रहे युवाओं को मतदान करने के लिए विशेष संशोधन किया है। इसके तहत अब 1 अप्रैल को 18 साल होने जा रहे हैं वो भी वोट दे पाएंगे। इन युवाओं की कुल संख्या 45000 है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव ने कहा कि हमने एक प्रोसेस पहले शुरू की थी। इसके तहत जो लोग 1 अप्रैल को 18 साल के होंगे, वो भी वोट डाल सकेंगे। इसके लिए हमने एडवांस आवेदन मंगवा ली थीं।

यह है कर्नाटक चुनाव के लिए चुनाव आयोग की घोषणा
13 अप्रैल: कर्नाटक चुनाव की अधिसूचना जारी होगी
20 अप्रैल: नामांकन करने की आखिरी तारीख
21 अप्रैल: नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
24 अप्रैल: नामांकन वापसी की आखिरी तारीख
10 मई: सभी 224 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग
13 मई: वोटों की गिनती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+