कर्नाटक में 'हाथ' की बल्ले-बल्ले, सीटों से लेकर वोट शेयर तक बीजेपी से आगे निकली कांग्रेस, जानिए आंकड़े

Karnataka election results: कर्नाटक के रुझानों में कांग्रेस आगे निकल गई है। ऐसे में जानिए पार्टी को मिले लेटस्ट वोट शेयर के बारे में.

Karnataka election results

कर्नाटक के रण में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। चुनाव में अपनी विरोधी पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस ने बाजी मार ली है। 10 मई को हुई वोटिंग के बाद शनिवार को वोटों की गिनती पूरी हो गई, जिसमें कांग्रेस ने बीजेपी से ज्यादा वोट शेयर पाकर बड़ी जीत हासिल की है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार कुल 224 सीटों में से 136 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी 65 सीटों पर सिमट गई। जेडीएस के खाते में 19 सीटें आई है। वहीं 2 सीटें निर्दलीयों ने जीती हैं।

Recommended Video

      Karnataka Election result 2023: Congress ने BJP को छोड़ा काफी पीछे, पार्टी में जश्न | वनइंडिया हिंदी

      वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस के खाते में 43 फीसदी वोट शेयर आया है, जबकि बीजेपी के खाते में 36.1 फीसदी वोट शेयर पड़ा है। जेडीएस 13 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर है।

      बता दें कि 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने 38.04 प्रतिशत का वोट शेयर हासिल किया, उसके बाद भाजपा (36.22 प्रतिशत) और जद (एस) 18.36 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। गौरतलब है कि 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

      कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का बयान

      कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है... मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।

      सिद्धारमैया का बयान

      कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी। यह एक बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+