Karnataka Election: एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP-कांग्रेस, खड़गे-शाह पर एक्शन की मांग
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख नजदीक आ चुकी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख नजदीक आ चुकी हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लगे हुए हैं। इस बीच जुबानी जंग भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची है।
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियों के खिलाफ शिकायत की है। वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खड़गे को चुनाव प्रचार से प्रतिबंधित और उनके खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज करने की मांग की है।
चुनाव में शाह-योगी पर लगे प्रतिबंध- कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। इसमें कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल भी शामिल रहे। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व विशेष तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी CM योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियों के खिलाफ शिकायत की है।
खड़गे पर लगे प्रतिबंध- BJP
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि आज जब हमने इस घटना के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी, तो हमने महसूस किया कि चुनाव आयोग भी इससे पूरी तरह वाकिफ है, क्योंकि यह कोई जुबान फिसलने वाली बात नहीं है। इस तरह के शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल किया गया और यह कांग्रेस की नफरत का ही हिस्सा है। हमने अनुरोध किया है कि खड़गे को चुनाव प्रचार से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications