कर्नाटक में अलग झंडे की मांग को गृहमंत्रालय ने खारिज किया, कहा- अलग झंडा नहीं होगा

बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य के अलग झंडे और सिंबल डिजाइन किए केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्‍ताव को गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि एक तरफ जहां भाजपा के नेतृत्‍व में केंद्र की एनडीए सरकार एक-देश मंत्र का राग अलाप रही है, वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्‍व की सरकार राज्‍य का एक अलग ही झंडा तैयार करने में जुटी हुई है। कर्नाटक सरकार ने आज ही 9 सदस्यों की एक कमिटी बनाई है जो राज्य के झंडे का डिजाइन तैयार करेंगे और इसे कानूनी मान्यता दिलाएंगे। ये मान्यता ठीक वैसी ही होगी जैसा जम्मू-कश्मीर के झंडे का है।

कर्नाटक सरकार चाहती है राज्‍य का अलग झंडा, डिजाइन करने के लिए बनाई कमिटी

विपक्ष का कहना है कि सरकार विधानसभा चुनावों के मुद्देनजर ऐसा करने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि अगर कर्नाटक सरकार झंडे को मान्यता दिलाने में सफल रहती है तो ये दूसरा ऐसा राज्य बना जाएगा जिसका अपना झंडा होगा।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी कर्नाटक में साल 2012 में इस तरह की मांग उठी थी लेकिन उस समय भारतीय जनता पार्टी ने इसका जमकर विरोध किया था। बीजेपी का कहना था कि राज्‍य को अलग झंडे की क्‍या जरूरत। इससे देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+