Anurag Thakur को भरोसा- चुनाव में कमल खिलेगा! कांग्रेस-आप पर वोट की चोट करेगी जनता
कर्नाटक का चुनाव भाजपा के लिए कड़ी चुनौती माना जा रहा है। भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पार्टी पुराने नेताओं के असंतोष से भी जूझ रही है। हालांकि, अनुराग ठाकुर का मानना है कि कमल खिलेगा।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर बेशर्मों की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली और पंजाब की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जनता वोट की चोट करेगी।
जनता वोट की चोट करेगी
अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हेराफेरी, घोटाले करना और इस तरह के व्यवहार आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं में अमूमन देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा, जनता के पास मौका होता है चुनाव में वोट का और जनता इन्हें वोट की चोट देगी।
कांग्रेस के आरोप- बीजेपी 40 फीसद कमीशन वाली सरकार
ठाकुर मीडिया के उन सवालों के जवाब दे रहे थे जिसमें विरोधी दलों ने आरोप लगाए हैं कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकाल में करप्शन बढ़ा है। कांग्रेस बीजेपी पर 40 फीसद कमीशन के आरोप लगा रही है।
भाजपा सरकार में करप्शन लेकिन मुद्दा बेरोजगार
ये भी रोचक है कि एक पब्लिक ओपिनियन में कर्नाटक विधानसभा क्षेत्रों के कई मतदाताओं ने माना है कि राज्य में करप्शन बढ़ा है। हालांकि, जनता भ्रष्टाचार के बदले बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा मानती है।
सीबीआई के रडार पर AAP
बता दें कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार पर करप्शन में संलिप्त होने के आरोप लगे हैं। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में हैं। गत दिनों सीएम केजरीवाल से भी सीबीआई ने पूछताछ की।
दिल्ली में सीएम आवास पर करोड़ों का खर्च
हाल ही में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर कोरोना महामारी के दौरान सीएम आवास की साज सज्जा पर करोड़ों रुपये खर्च करने के आरोप लगाते हुए AAP को असंवेदनशील करार दिया। भाजपा आप को कठघरे में खड़ा करने की लगातार कोशिश कर रही है।
सिसोदिया की गिरफ्तारी सबसे बड़ा झटका!
गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ-साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अधिकारी भी जांच कर रहे हैं। लंबे समय से जेल में बंद सिसोदिया AAP के नंबर दो माने जाते हैं, लेकिन जांच एजेंसियों की कार्रवाई से उनकी सियासी गतिविधियों पर ग्रहण लगता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications