कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट, मुंबई में इलाज करवाते मिले ‘लापता’ कांग्रेस MLA
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस सरकार फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया से गुजर रही है। फ्लोर टेस्ट से पहले लापता कांग्रेस नेता की तस्वीर सामने आई है। कांग्रेस विधायक श्रीमंत पाटिल बीती रात मुंबई पहुंच गए हैं, यहां उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि श्रीमंत बेंगलुरू के विंडफ्लावर प्रकृति रिसॉर्ट में ठहरे थे। श्रीमंत बुधवार रात को ही इलाज कराने के लिए मुंबई पहुंचे हैं, फिलहाल वह यहां अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें सीने में दर्ज की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस चल रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा इतनी जल्दीबाजी में क्यों हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि हमारी सरकार को अस्थिर करने के पीछे कौन हैं? कुमारस्वामी ने कहा कि सभी मुद्दों पर चर्चा और चुनौती के लिए तैयार हूं। बीजेपी सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है। आयाराम-गयाराम विधायकों का सिलसिला चल रहा है। हमें कड़े कानून लाने की जरूरत है ताकि दलबदल को रोका जा सके। वहीं येदियुरप्पा का कहना है कि इसमे कोई संदेह नहीं है कि सरकार विश्वास मत हारेगी। विश्वास मत की चर्चा के दौरान डीके शिवकुमार और भाजपा विधायकों के बीच तीखी बहस हुई।
गौरतलब है कि सदन में बहुमत के लिए 105 विधायकों की आवश्यकता होगी। वहीं जेडीएस-कांग्रेस का गठबंधन 118 से घटकर 100 पर आ जाएगा। वहीं भाजपा दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ 107 के आंकड़े पर पहुंच जाएगी। अगर तमाम बागी विधायकों के इस्तीफों को स्वीकार कर लिया जाता है तो भी बहुमत का आंकड़ा यही रहेगा। बता दें कि अगर विधायकों को अयोग्य करार दिया जाता है तो इन्हें मंत्री बनने के लिए फिर से चुनकर आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications