कर्नाटक: कांग्रेस के बाद जेडीएस के मंत्री भी देंगे इस्तीफा, कुमारस्वामी ने अब कही ये बात
बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस के 21 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद जेडीएस के सभी मंत्री अपने पदों से इस्तीफा देने जा रहे हैं। सीएम ऑफिस की ओर से बताया गया है कि पूरा मंत्रिमंडल नए सिरे से गठित होगा। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पूरे घटनाक्रम पर कहा है कि राज्य की जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर कोई परेशानी नहीं है। विधायकों के इस्तीफे और जो भी मसले हैं उन्हें सुलझा लिया जाएगा और सरकार आगे चलती रहेगी। कर्नाटक में बीते दो दिनों में कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद भारी राजनीतिक उठापटक जारी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मौजूदा सरकार गिर भी सकती है लेकिन जेडीएस नेता और सीएम कुमारस्वामी का कहना है कि सरकार पर संकट की बात में कोई दम नहीं है।

13 विधायक दे चुके हैं इस्तीफा
कर्नाटक में शनिवार को सियासी हलचल शुरू हुई जब कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों ने स्पीकर को इस्तीफा सौंप दिया। मंगलवार को स्पीकर को इस पर फैसला करना है। इस्तीफे के बाद कांग्रेस और जेडीएस के सीनियर नेता इन विधायकों से संपर्क की कोशिश में लगे हुए हैं।

कांग्रेस से मंत्री दे चुके इस्तीफा
शनिवार को शुरू हुआ राजनीतिक संकट सोमवार को और गहराता दिख रहा है। कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके अलावा, कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भी बताया कि पार्टी के सभी 21 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा पर जेडीएस-कांग्रेस के आरोप
कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं का कहना है कि भाजपा की ओर से उनके विधायकों को तोड़ने के लिए धन और बल का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में हमारा कोई हाथ नहीं है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि हम राज्यपाल से मिलने नहीं जा रहे हैं। हम मंगलवार तक स्पीकर के फैसले का इंतजार करेंगे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications