Karnataka: चिंचनूर में पेड़ से जा टकराई एक गाड़ी, तीन महिलाओं समेत 6 तीर्थयात्रियों की हुई मौत
karnataka accident news: कर्नाटक के बेलगावी जिले चिंचनूर इलाके में एक वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

karnataka accident news: दर्दनाक खबर कर्नाटक के चिंचनूर इलाके से सामने आई है। यहां गुरुवार तड़के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक गाडी पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक बेलगवई के हुलकुंड गांव के रहने वाले बताए जा रहे है।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, बेलगावी जिले के चिंचनूर इलाके में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक बेलगवई के हुलकुंड गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ।
Recommended Video
वहीं, राज्य के मंत्री गोविंद करजोल ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications