कर्नाटक: मांड्या नहर में कार गिरने से 4 लोगों की मौत, मेहमानों के घर लौट रहा था परिवार

Karnataka News: कर्नाटक के मांड्या से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मांड्या के गमनहल्ली के पास विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है।

ये सभी चारों लोग अपने घर पर एक कार्यक्रम में मेहमानों को आमंत्रित करके लौट रहे थे। मांड्या एसपी एन यतीश ने कहा है कि अरकेरे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Karnataka accident

एसपी मांड्या एन यतीश के मुताबिक मृतकों की पहचान संजना (17), ममता (45), महादेवम्मा (55) और रेखा (36) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि कार मांड्या जिले के गमनहल्ली गांव के पास विश्वेश्वरैया नहर में गिर गई थी।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अरकेरे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विश्वेश्वरैया नहर प्रमुख नहरों में से एक है जो कावेरी नदी पर केआरएस जलाशय से निकलती है। यह नहर एक प्रमुख सिंचाई परियोजना के लिए इस्तेमाल की जाती है, जो कर्नाटक के मैसूर और मांड्या जिलों के लिए पानी की सुविधा प्रदान करती है। इस नहर की परिकल्पना और निर्माण इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया द्वारा किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+