दूसरी जाति की लड़की के साथ बस में सफर कर रहे युवक की हुई जमकर की पिटाई, 7 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में दूसरी जाति की लड़की के साथ बस में सफर कर रहे 23 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया। उसे छूरा भोंकर हमलावरों ने घायल कर दिया है। फिलहाल उसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

crime

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त, शशि कुमार ने बताया कि "मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में, कल रात लगभग 9:30 बजे, एक बस को रोक दिया गया और एक लड़का और लड़की जो सहपाठी और दोस्त हैं और विभिन्न धर्मों से संबंधित थे उन्‍हें कुछ लोगों ने वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा। इसके बाद कुछ लोगों ने लड़के की जमकर पिटाई की और जब लड़की ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की तो उसे भी चोट लगी।

पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 7 लोग हिरासत में हैं - और बजरंग दल के चार लोग जो जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा जो इस वारदात में शामिल थे। शशि कुमार ने कहा, "चार लोग एक कार में आए और बस को रोका। लड़के को पीटा गया और उसके कूल्हे के पास भी चाकू से हमला किया गया वह अस्पताल में है और उसकी हालत स्थिर है।"

पुलिस ने कहा कि युवती बेंगलुरु की यात्रा कर रही थी और उसका सहपाठी एक निजी बस में उसके साथ था ताकि वह शहर से अधिक परिचित हो सके । पुलिस ने बताया कि लड़की ने हमें बताया कि वह कई सालों से लड़के को जानती थी।

पुलिस ने कहा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। विशेष टीमों का गठन एक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों युवकों के बारे में जानकारी किसने साझा की। तटीय कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले में इससे पहले भी सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं देखी गई हैं। इसके पीछे केंद्र में और कर्नाटक में, "लव जिहाद" के खिलाफ कानून को माना जा रहा है। हिंदू महिलाओं के साथ छेड़खानी मुस्लिम पुरुषों का हिंदू धर्म की लड़कियों का धर्म परिवर्तित करने के लिए फंसाए जाने का आरोप लगता रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले महीने असम में "लव एंड लैंड जिहाद" के खिलाफ कानून का वादा करते हुए इस अभियान में शामिल हुए। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इस तरह के कानून पहले से ही लागू हो चुके हैं।

https://www.filmibeat.com/photos/megha-gupta-70928.html?src=hi-oiहॉट एंड ब्यूटीफुल मेघा गुप्ता की वायरल तस्वीरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+