कर्नाटक में 90 साल की महिला के दो बल्ब का बिजली बिल 1 लाख रुपए, झुग्गी में रहती हैं गिरिजाम्मा

कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्दारमैया सरकार ने 200 यूनिट तक हर महीने मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। लेकिन, राज्य में झुग्गी में रहने वाली 90 साल की एक बुजुर्ग महिला का पिछले महीने का बिजली बिल एक लाख रुपए से भी ज्यादा का आया है।

पीड़ित महिला गिरिजाम्मा कर्नाटक के कोप्पल तालुक स्थित भाग्यनगर की झुग्गियों में रहती हैं। वह सिर्फ 2 बल्ब जलाती हैं। लेकिन, मई महीने के लिए उनके पास जो बिजली बिल आया है, वह 1 लाख 3 हजार 315 रुपए का है।

karnataka electricity bill in lakhs

दो बल्ब के लिए बिजली बिल 1,03,315 रुपए
गिरिजाम्मा को बिजली का कनेक्शन राज्य सरकार की ओर से दी जीने वाली भाग्य ज्योति योजना से मिला हुआ है। यह योजना झुग्गियों में रहने वाले गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए न्यूनतम दर पर बिजली देने की लिए चलाई गई थी। इस योजना के तहत भी गिरिजाम्मा 18 यूनिट मुफ्त बिजली जलाने की हकदार हैं।

पहले सिर्फ 70 से 80 रुपए का आता था बिल
एक लाख से ज्यादा का बिजली बिल देखकर बुजुर्ग महिला के होश उड़े हुए हैं। उनका कहना है कि पहले उनका हर महीने सिर्फ 70 से 80 रुपए का ही बिजली बिल आता था। वह अपने छोटे से घर की ओर इशारा कर घबराई हुई भाव से बताती हैं कि 'ये एक बल्ब है और वहां पर अंदर में दूसरा बल्ब है।'

'अधिकारियों कहा, जो लिखा है वही चुकाना होगा'
भावुक आवाज से वह अपनी पीड़ा बताते हुए कहती हैं, 'अगर बाहर अंधेरा होता है, तो मैं टॉर्च जला लेती हूं। और कुछ भी नहीं है। न टीवी है, न मिक्सर ग्राइंडर है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इसके बारे में गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी के अधिकारियों से बात की, तो वो बोलीं, 'मैंने उनसे पूछा था और उन्होंने कहा कि वहां जो लिखा हुआ है, वही चुकाना होगा। मैं न तो पढ़ सकती हूं और न ही लिख ही सकती हूं। वह जो कहते हैं, हम वही देते हैं।'

'मीटर खराब था, इसलिए ज्यादा बिल आया'
जब बवाल बढ़ा और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू किया तो स्थानीय अधिकारी उनके घर पहुंचे और तब पता चला कि उनका मीटर पुराना और खराब है। अधिकारियों ने कहा कि मीटर खराब होने की वजह से इतना ज्यादा बिल आ गया। उन्होंने भरोसा दिया है कि इस गलती को सुधारा जाएगा।

इसे भी पढ़ें- बच्‍चों के स्‍कूल बैग का वजन होगा कम, इस राज्‍य की सरकार ने जाारी की गाइडलाइन, जानें कितना होना चाहिए weight

सही किया हुआ बिल जल्द देंगे- GESCOM
GESCOM की ओर से ट्वीट में कहा गया है, 'असुविधा के लिए हमें खेद है। हमने संबंधित अधिकारी को तत्काल इस मामले की सूचना दी और वह जांच करेंगे और आपके बिल में हुई गलती को ठीक करेंगे। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि सही किया हुआ बिल आपको जल्द जारी किया जाएगा।' इससे पहले कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज ने भी कहा कि मीटर की खराबी के चलते इतने ज्यादा का बिल आया है और महिला को उसके भुगतान करने की जरूरत नहीं है।

दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया हुआ है। लेकिन, मई से कुछ अतिरिक्त चार्ज भी जोड़े गए हैं और जून से बिजली का दाम भी 2.89 रुपए प्रति यूनिट बढ़ा दी गई है। जिसकी वजह से पहले से ही लोग ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायत कर रहे हैं। वहीं मुफ्त बिजली वाली स्कीम इस महीने से लागू की गई है, जिसका असर अगले महीने के बिल में दिखने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+