दहेज उत्पीड़न: करिश्मा ने पति संजय और सास के खिलाफ की FIR
मुंबई। फिल्मी दुनिया के नामी-गिरामी कपूर खानदान की बेटी और नंबे के दशक की चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक करिश्मा कपूर ने अपने पति बिजनेसमैन संजय कपूर और सास रानी सुरिंदर कौर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है।
करिश्मा ने यह एफआईआर खार पुलिस थाने में दर्ज करायी है। करिश्मा और संजय के बीच में तलाक का केस चल रहा है दोनों के बीच में बच्चों की कस्टडी को लेकर बवाल मचा है। करिश्मा ने अपनी शिकायत में साफ कहा है कि संजय कपूर और उसकी मां ने उस पर दहेज का दवाब बनाया और प्रताड़ित भी किया।
बिजनेसमैन संजय कपूर को जान से मारने की धमकी, बीवी करिश्मा को बताया कारण
आपको बता दें कि इसस पहले देश के जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके मांग की थी कि उनका और उनकी पत्नी के तलाक का केस मुंबई कोर्ट से दिल्ली कोर्ट में शिफ्ट कर दें क्योंकि मुंबई में उनकी जान का खतरा है। उन्हें अंडरवर्ल्ड से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है ऐसे में हर सुनवाई में उनका मुंबई जाना उनके लिए संभव नहीं।
29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी
मालूम हो कि अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमेन संजय कपूर से शादी की थी। करिश्मा बिजनेसमेन संजय की दूसरी पत्नी हैं और इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन दोनों में बनी नहीं और साल 2012 में दोनों अलग हो गये। करिश्मा इस समय मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं। दोनों के बीच अब बच्चों की कस्टडी को लेकर झगड़ा चल रहा है, जिसमें अब ताजा मामला दहेज उत्पीड़न का जुड़ गया है।













Click it and Unblock the Notifications