व्हीलचेयर पर बैठकर 'नागिन' ने किया 'मैं तेरी दुश्मन' पर डांस, Video वायरल

नई दिल्लीः करिश्मा तन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करिश्मा तन्ना व्हीलचेयर पर बैठकर नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। शो नागि‍न का तीसरे सीजन को ऑन एयर होने वाला हैं। कुछ ही दिनों में नागिन शो ऑन एयर हो जाएगा। इस शो में करिश्मा तन्ना नागिन के रूप में टीवी में नजर आएंगी। शो से पहले सोशल मीडिया पर करिश्मा दर्शकों को काफी इंटरटेन कर रही हैं।

करिश्मा तन्ना ने शेयर किया वीडियो

करिश्मा तन्ना ने शेयर किया वीडियो

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में करिश्मा तन्ना श्रीदेवी की फिल्म 'न‍गीना' के एक गाने पर डांस कर रही हैं। 'मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा' नाम के गाने पर करिश्मा डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।

दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो

बता दें, करिश्मा तन्ना के इस नागिन डांस को करीब दो लाख लोग देख चुके हैं। उनके इस गाने और नागिन डांस को काफी पंसद किया जा रहा है। नागिन डांस के अलावा करिश्मा का आउटफिट भी गौर करने लायक है। करिश्मा को इस वीडियो में वेस्टर्न आउटफिट के साथ देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है। नागिन के मू्व्य करते हुए करिश्मा व्हीलचेयर पर बैठीं हैं। व्हीलचेयर पर बैठकर वो अपने मूव्स को परफॉर्म कर रही हैं। ये व्हीलचेयर बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान की हैं। कुछ दिन पहले फराह खान के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी में भी वो अपने टूटे पैर के साथ ही दिखी थी।

फराह खान की व्हीलचेयर पर बैठीं हैं करिश्मा

फराह खान की व्हीलचेयर पर बैठीं हैं करिश्मा

सोनम कपूर की शादी में फराह खान को उनकी शादी का संगीत कोरियोग्राफ करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सोनम कपूर की शादी में कई फिल्मी सितारों ने फरार के साथ फोटो क्लिक कराए थे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+