ड्रग केस: NCB ने अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर के भाई को किया अरेस्ट, करिश्मा से पूछताछ जारी

मुंबई। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में दीपिका की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश से लगातार दूसरे दिन मुंबई के एनसीबी ऑफिस में पूछताछ कर रही है। इससे पहले उनसे बुधवार को तकरीबन 7 घंटे से पूछताछ हुई है। मुंबई की अदालत ने मंगलवार को उन्हें एनसीबी के सामने पेश होने के लिए कहा था। इसी बीच एनसीबी ने एक्टर अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्र‍िएड्स के भाई एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को अरेस्ट किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कल रात मुंबई के अंधेरी इलाके में एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया। 2 लाख रुपये के साथ कोकीन और चरस (हैश) सहित ड्रग्स जब्त किए गए।

Karishma Prakash, manager of actor Deepika Padukone NCB Agisilaos Demetriades arjun rampal

पिछले महीने हुई छापेमारी के दौरान ड्रग प्रवर्तन एजेंसी ने दीपिका की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश को पूछताछ के लिए तलब किया था। क्योंकि एजेंसी को प्रकाश के परिसर से कुछ चरस (हैश/हशीश) और सीबीडी ऑयल मिला था। एनसीबी ने उनसे उन ड्रग पेडलर्स के नाम भी पूछे हैं, जो उनके साथ जुड़े पाए गए थे। इससे पहले दिन में क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने एक बयान में कहा, "प्रकाश ने तत्काल प्रभाव से 21 अक्टूबर को अपना इस्तीफा दे दिया और इसे स्वीकार कर लिया गया है।

एनसीबी ने पहले प्रकाश का बयान सितंबर में दर्ज किया था। दीपिका के अलावा एनसीबी ने सुशांत की मौत की जांच में ड्रग्स से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी पूछताछ की है। एनसीबी ने तीनों अभिनेत्रियों के फोन भी जब्त कर लिए थे और उन्हें फोरेंसिक विभाग को जांच के लिए भेज दिया था।

उधर एनसीबी ने गैब्रिएला डेमेट्र‍िएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व निर्माता क्षितिज प्रसाद के साथ केस नंबर 24/20 में गिरफ्तार किया है। दोनों के एक कोकेन सप्लायर ओमेगा गॉडविन के साथ लिंक थे। इससे पहले अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स और क्षितिज प्रसाद को केस नंबर 16/20 में गिरफ्तार किया गया था, ये वो ही केस है जिसमें रिया चक्रवर्ती और बाकी के लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अगिसिलाओस के पास से हशीष और एल्प्राजोलम की टैबलेट्स बरामद की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+