Kargil Vijay Diwas 2021 : पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- याद है हमें उनकी वीरता और बलिदान

Kargil Vijay Diwas: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- याद है हमें उनकी वीरता और बलिदान

नई दिल्ली, 26 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान में मई 1999 में शुरू हुआ और 26 जुलाई तक चला था। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान की हार हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ''हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी वीरता को याद करते हैं। आज कारगिल विजय दिवस पर, दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए इस जंग में अपनी जान गंवाई। उनकी बहादुरी हमें हर एक दिन प्रेरित करती है।'' पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के साथ पिछले साल के 'मन की बात' का एक अंश भी साझा किया है। इसका ऑडियो क्लिप पीएम मोदी ने ट्वीट के साथ शेयर किया है।

Recommended Video

    Kargil Vijay Diwas: PM Narendra Modi समेत दिग्गजों ने शहीदों को किया नमन | वनइंडिया हिंदी
    Kargil Vijay Diwas

    भारतीय सशस्त्र बलों ने 26 जुलाई 1999 को घोषणा की थी कि इस कारगिल वॉर में पाकिस्तान की हार हुई है और भारत का मिशन सफल रहा है। तब से ऑपरेशन विजय में भाग लेने वाले सैनिकों के गौरव और वीरता को याद करने और श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2021 में कारगिल विजय दिवस के 22 साल पूरे हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+