Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस का जश्न शुरू, लद्दाख दौरे से पहले क्या बोले पीएम मोदी?
भारत के लिए का कारगिल विजय दिवस गर्व का विषय है। इसे हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने लद्दाख दौरे से ठीक पहले भारत के जांबाज शहीदों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन देश की संप्रभुता की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करता है। वहीं इस बीच लद्दाख में विजय दिवस का जश्न का शुरू हो चुका है।
कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से लद्दाख के लिए रवाना से पहले पीएम मोदी ने शहीद वीर जवानों को याद किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "कल, 26 जुलाई, हर भारतीय के लिए बहुत खास दिन है।"

पीएम ने आगे कहा, "हम 25वां कारगिल विजय दिवस मनाएंगे। यह उन सभी को श्रद्धांजलि देने का दिन है जो हमारे देश की रक्षा करते हैं। मैं कारगिल का दौरा करूंगा। युद्ध स्मारक और हमारे बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शिंकुन ला सुरंग परियोजना के लिए भी काम शुरू होगा, यह परियोजना लेह तक कनेक्टिविटी में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर खराब मौसम के दौरान।"
शुक्रवार को पूरे भारत में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल वार मेमोरियल पहुंचकर श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान पीएम शिंकुन ला सुरंग परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। यहां वे करगिल समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications