कारगिल विजय दिवस पर राहुल गांधी ने देश के वीर जवानों को किया नमन, बोले- आपने सबकुछ देश के लिए किया समर्पित

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर में हुए कारगिल युद्ध को आज 21 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन भारत के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान की फोज को कारगिल से खदेड़ने में सफलता हासिल की थी और एक बार फिर से कारगिल पर तिरंगे को फहराया था। आज के दिन को पूरा देश कारगिल विजय दिवस के रूप में याद करता है। देश वीर सपूतों के बलिदान को पूरा देश आज याद कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके देश के जवानों को याद किया है।

Recommended Video

    Kargil Vijay Diwas 2020: Rahul Gandhi,Priyanka Gandhi ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    tricolor

    राहुल गांधी ने लिखा- जय हिंद

    राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीरों को नमन करता हूँ जो सब कुछ समर्पित करके भी भारत की रक्षा करते हैं। जय हिंद।। राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है जोकि कारगिल की है। तस्वीर में भारत का तिरंगा झंडा लहरा रहा है और झंडे के नीचे जवान खड़ा है। ना सिर्फ राहुल गांधी बल्कि तमाम गणमान्य हस्तियों ने आज के दिन को याद किया और देश के जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की है।

    रक्षा मंत्री ने सैनिकों को किया सलाम
    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के 21 साल पूरे होने पर भारतीय सेना के वीर जवानों और शहीदों को उनके अदम्य साहस के लिए नमन किया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कारगिल विजय की 21 वीं वर्षगांठ पर मैं भारतीय सशस्त्र बलों के उन बहादुर सैनिकों को सलाम करना चाहता हूं जिन्होंने हाल के इतिहास में दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुश्मन का मुकाबला किया और मैं उन लोगों का भी आभारी हूं जो युद्ध में अक्षम होने के बावजूद अपने तरीके से देश की सेवा करते रहे और अनुकरण के योग्य उदाहरण स्थापित किए।' बता दें कि आज रक्षा मंत्री, सीडीएस और तीनों सेना के प्रमुख दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि देंगे।

    अमित शाह ने किया नमन
    वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा कि कारगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहाँ पुनः तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+