अल्ट्रासाउंड के बाद अब करीना कपूर ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें
मुंबई, 11 जुलाई: एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के समय और उसके बाद करीना ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी थी। हालांकि अब वो प्रेग्नेंसी के दौर की तस्वीरें और बातें अपने चाहने वालों के साथ साझा कर रही हैं। हाल ही में एक अल्ट्रासाउंड की तस्वीर उन्होंने शेयर की थी। रविवार को उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने के वक्त की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो जेह के जन्म से एक हफ्ते पहले ली गई थी।

दूसरे बेटे के जन्म से पहले की है तस्वीर
करीना की ये तस्वीर उनके जेह को जन्म देने से ठीक एक हफ्ते पहले सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने खींची थी। करीना की इन ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को रोहन ने शेयर किया है। जिसके बाज करीना ने भी इंस्टाग्राम पर इनको शेयर किया। रोहन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- दूसरे बच्चे की डिलीवरी से ठीक एक हफ्ते पहले, मुझे ये शूट करने का मौका मिला।

हाल ही में अल्ट्रासाउंड की फोटो की थी शेयर
करीना ने हाल ही मे इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में करीना कपूर के हाथ में एक अल्ट्रासाउंड की तस्वीर नजर आ रही है, जिसके बाद सोशल यूजर्स उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर गॉसिप करने लगे। करीना ने इसके बाद लिखा, कुछ रोमांचक पर काम कर रही हूं लेकिन यह वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं।

परिवार के साथ ही ज्यादा वक्त बिता रहीं करीना
करीना कपूर के नाम पर कई हिट फिल्में हैं। हालांकि सैफ अली खान से शादी के बाद बीते कुछ सालों से वो फिल्मों में उतनी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। बच्चों के जन्म के बाद उनका ज्यादा समय परिवार के साथ ही बीत रहा हैं। फिल्म करियर की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में आमिर खान के साथ उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा है।












Click it and Unblock the Notifications