तैमूर ने मां करीना के योगा सेशन में की ये शरारत, फोटो शेयर कर लिखा-योगा के बाद स्ट्रेचिंग या नींद से उठे हो?
मुंबई। हाल में दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस करीना कपूर अपने फिगर से ठीक करने में जुट गई हैं। वह लगातार योग और एक्सरसाइज के जरिए अपने वजन को कम करने में लगी हुई हैं। इसी बीच करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर की एक फोटो शेयर की है। इसमें तैमूर योग मैट पर लेटे नजर आ रहे हैं और स्ट्रेचिंग कर रहे हैं। करीना कपूर खान समय समय पर अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

करीना ने तैमूर की फोटो शेयर करते हुए मजाकिया कैप्शन भी लिखा
करीना कपूर खान ने तैमूर की फोटो शेयर करते हुए मजाकिया कैप्शन भी लिखा है। करीना ने लिखा,योग के बाद स्ट्रेचिंग कर रहे हो या नींद के बाद स्ट्रेचिंग कर रहे हो, तुम्हें कभी पता नहीं चलेगा #LockdownYoga। तैमूर की इस हरकत को देखने के बाद करीना अपनी हंसी रोक नहीं पाईं । तैमूर की इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

तैमूर की इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं
तैमूर की बुआ सबा अली खान ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- ढ़ेर सारा प्यार, सुरक्षित रहो, मेरी जान टिम। इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। वहीं, तैमूर की मौसी और करीना का कजिन रिद्धिमा ने भी हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार जताया है। बता दें कि तैमूर की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं।

महाराष्ट्र में लगा है वीकएंड लॉकडाउन
महाराष्ट्र में कोविड-19 की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए वीकएंड के लॉकडाउन की घोषणा के साथ, अधिकांश हस्तियों ने उन गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया है जो उन्होंने 2020 में पहले लॉकडाउन की घोषणा के दौरान की थीं। उनमें से कई कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच घर में रह रहे हैं। वे अपने फैन्स से सुरक्षित रहने, घर में रहने और जरूरत पड़ने पर ही केवल घर से बाहर निकलने का भी आग्रह कर रहे हैं।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications