करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दूसरे बेटे का नाम क्या रखेंगे? ट्विटर यूजर बोले- 'तैमूर के बाद बाबर या औरंगजेब'
करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दूसरे बेटे का नाम क्या रखेंगे? ट्विटर यूजर बोले- 'तैमूर के बाद बाबर या औरंगजेब'
kareena kapoor Second baby Name Twitter Trend: करीना कपूर और सैफ अली खान एक बार फिर से माता-पिता बन चुके हैं। करीना कपूर ने 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर और सैफ अली खान का पहले से एक चार साल का बेटा है तैमूर अली खान। हालांकि फिलहाल करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने दूसरे बेटे के जन्म को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन बॉलीवुड के सेलेब्रिटियों ने करीना को दूसरी बार मां बनने की बधाई सोशल मीडिया पर दी है। एक और जहां करीना को उनके दूसरे बेबी के जन्म पर बधाई संदेश मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर करीना और सैफ को उनके बेटे के जन्म को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा रहा है। ट्रोलर्स करीना और सैफ के दूसरे बेटे के नाम को लेकर कपल को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानें क्या है पूरा माजरा।
Recommended Video

असल में करीना और सैफ अली खान ने जब अपने पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा था तो उसपर जमकर विवाद हुआ था। सैफ अली खान के बड़े बेटे का नाम इब्राहिम अली खान है। उसके बाद सैफ ने अपने दूसरे बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा। सोशल मीडिया पर खासकर ट्विटर पर अब लोग सैफ के तीसरे बेटे को बाबर या औरंगजेब नाम से बुला रहे हैं। बता दें कि सैफ अली खान की करीना कपूर दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले सैफ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों की शादी से सारा अली खान और इब्राहिम अली खान बच्चे हैं।
अब जब करीना कपूर ने सैफ अली खान के तीसरे बेटे को जन्म दिया है तो ट्विटर पर लोग कपल को जमकर ट्रो कर रहे हैं। ट्विटर यूजर्स ने करीना और सैफ के दूसरे बच्चे के नाम का अनुमान लगाना शुरू कर दिया है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, "करीना और सैफ अपने दूसरे बच्चे का नाम क्या रखने वाले हैं? यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।" इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, "सिकंदर नवाबी लगता है।"

वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है, तैमूर के बाद बाबर या औरंगजेब नाम हो सकता है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, औरंगजेब आ गया है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, हमारा देश तैमूर अली खान के छोटे भाई के नाम को लेकर उनके माता-पिता से ज्यादा चिंतित है। ट्विटर पर लोगों ने मीडिया को भी ट्रोल किया है। कई यूजर ने लिखा है कि अब मीडिया देश-दुनिया की सारी खबरों को छोड़कर तैमूर और उसके छोटे भाई को कवर करने में लग जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications