Kareena Kapoor: सैफ अली खान फिर से बने पिता, करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्म
Kareena Kapoor: सैफ अली खान फिर से बने पिता, करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्म
Kareena Kapoor and Saif Ali Khan Blessed With Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने फिर से एक बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान फिर से माता-पिता बने हैं। सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी मिली है कि करीना कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल करीना की हेल्थ सही है। इस बात की अधिकारिक जानकारी करीना और सैफ के परिवार में से किसी ने नहीं दी है। करीना कपूर और सैफ अली खान का ये दूसरा बच्चा है। 2016 में करीना कपूर ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था।

Recommended Video
हालांकि करीना कपूर ने बेटे को जन्म शनिवार की शाम को दिया है या आज रविवार को इस बात का पता नहीं चल पाया है। रविवार को फिर से माता-पिता बने करीना और सैफ को बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। मनीष मल्होत्रा ने लिखा है, "बधाई, करीना कपूर और सैफ अली खान।"
वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, जो करीना की चचेरी बहन भी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि दंपति ने एक बार फिर से एक बेटे के माता-पिता बने हैं।

चार साल के तैमूर की मां करीना ने अगस्त 2020 में अपनी दूसरी प्रग्नेंसी के बारे में बताया था। करीना और सैफ ने कहा था, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम अपने परिवार के लिए एक और मेंबर की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों के प्यार के लिए धन्यवाद।"
करीना और सैफ अली खान फिल्म टशन और ओमकारा जैसी फिल्मों के सह-कलाकार रह चुके हैं। सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications