ड्रग्स मामले में अब करण जौहर से होगी पूछताछ, NCB ने भेजा समन
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में ड्रग्स का जो एंगल सामने आया है उसके लपेटे में बड़े-बड़े एक्टर डायरेक्टर आ रहे हैं। मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार सेलिब्रिटीज से पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने अब इस संबंध में डायरेक्टर करण जौहर को समन भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक, NCB करण जौहर से बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के जाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी चाहती है।

एनसीबी ने करण जौहर से उनके घर पर हुई संदिग्ध पार्टी के बारे में जवाब देने को कहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि एनसीबी ने करण को कब बुलाया है। आपको बता दें कि इस पार्टी का वीडियो खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इससे पहले बुधवार को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को NCB ने समन भेजा था। अर्जुन रामपाल को NCB की मुंबई यूनिट ने समन भेजा है।
गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक के बाद एक कार्रवाई कर रहा है। इस ड्रग मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी अब तक की जा चुकी है। अब तक इस केस में कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम सामने आ चुका हैं। इसी कड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड सेलेब्स के गैजेट्स की जांच शुरू की है। मौजूदा वक्त की बात करें तो एनसीबी के पास 85 गैजेट्स हैं। एनसीबी ने इन गैजेट्स को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब्स में भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications