क्या करण जौहर, नीतू और रणवीर कपूर भी हैं कोरोना पॉजिटिव? रिद्धिमा ने बताई सच्चाई

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गए। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच रणवीर कपूर और नीतू कपूर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ी थी, जिस पर अब रणवीर की बहन ने सफाई दी है।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan Corona Positive: Ranbir, Neetu और Karan Johar को लेकर फैली अफवाह | वनइंडिया हिंदी
    क्या था वायरल मैसेज?

    क्या था वायरल मैसेज?

    अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से शेयर किया जाने लगा। जिसमें लिखा था कि रिद्धिमा कपूर ने एक बर्थ डे पार्टी रखी थी। जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा शामिल हुए थे। वायरल मैसेज के मुताबिक अब ये कंफर्म हुआ है कि रणवीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर हैरानी जाहिर की थी। साथ ही सभी तीनों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे।

    रिद्धिमा ने क्या कहा?

    रिद्धिमा ने वायरल मैसेज का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि ध्यान आकर्षित करने वाले लोग, कम से कम अफवाह फैलने से पहले उसे सत्यापित तो कर लिया करें। हम (रणवीर और नीतू कपूर) फिट हैं और अच्छे हैं। इसलिए अब अफवाह फैलाना बंद करो। इसके बाद उनके फैन्स ने राहत भरी सांस ली। एक यूजर ने उन्हें सलाह दी कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ उन्हें कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

    कैसी है अमिताभ की हालत?

    कैसी है अमिताभ की हालत?

    नानावती अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अमिताभ को हल्का संक्रमण है। उनकी सेहत ठीक है, उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं है। फिर भी डॉक्टर्स बिग बी की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। अमिताभ बच्चन में कोरोना के बेहद कम लक्षण हैं। खास बात ये रही कि उन्होंने शुरुआती लक्षण नजर आते ही अपना कोरोना टेस्ट करा लिया था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनके और टेस्ट हो रहे हैं। वहीं अमिताभ के बंगले को BMC ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+