Viral Video: सुपरमैन की तरह आया NDRF जवान, ऐसे बचाई बच्‍चे की जान

कोच्चि। केरल में बारिश और बाढ़ की खबरों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नेशनल डिजास्‍टर रेसेक्‍यू फोर्स (NDRF) का बचाव अधिकारी एक बच्‍चे को गोद में लेकर भागता दिख रहा है, एकदम हॉलीवुड स्‍टाइल में। अपनी जान जोखिम में बचाने वाले शख्‍स का नाम है कन्‍हैया कुमार। जानकारी के मुताबिक, कोच्चि के इडुक्की डैम का पांचवां शटर शुक्रवार को खोला गया। इसी दौरान जैसे ही डैम से पानी तेजी से बहता हुआ चेरुथोनी पुल की ओर बढ़ा, तभी वहां एक बच्‍चा मौजूद था।

 Viral Video: सुपरमैन की तरह आया NDRF जवान, ऐसे बचाई बच्‍चे की जान

न्यूज 18 केरल के कन्ननन प्रसानन ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो देखने से स्‍पष्‍ट हो रहा है कि कन्‍हैया कुमार अगर कुछ सेकेंड लेट होते तो न बच्‍चे की जान बचती है और न ही कन्‍हैया कुमार खुद बच पाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कन्‍हैया कुमार ने बहादुरी के साथ ही शानदार टाइमिंग का भी नमूना पेश किया। कन्हैया कुमार बच्चे को बचाने लिए पुल पार गए। कन्हैया कुमार ने न्‍यूज 18 से कहा, 'मैं चेरुथोनी पुल पर लोगों को सुरक्षित निकाल रहा था। इसी दौरान मैंने नोटिस किया कि एक शख्स बच्चे के साथ मदद के लिए हाथ हिला रहा था। कुछ ही समय में मैंने बच्चे और दो अन्य लोगों को बचाया इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया।'

कन्हैया कुमार बताया कि उनका 6 साल का अनुभव और शानदार ट्रेनिंग की वजह से वह बच्‍चे को बचाकर पुल के पार पहुंचने में सक्षम रहे। एनडीआरएफ कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त वायरल हो रहा है।
कन्‍हैया कुमार बिहार से मूल निवासी हैं। उन्‍होंने कहा, 'मुझे एहसास हुआ कि मैं अस्पताल ले जाकर बच्चे की मदद कर सकता हूं और मैंने ठीक ऐसा ही किया। मुझे नहीं पता था कि मेरे काम से सब मुझे जानने लगेंगे। मैं उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+