'राम मंदिर बनवाने से, आप राम नहीं बन गए...', PM मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोल गए कपिल सिब्बल
Kapil Sibal on PM Narendra Modi 73rd Birthday: राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनको "सनातनी'' बनने की सलाह दी है। पीएम नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ''अगर आपने राम मंदिर बना दिया तो आप राम नहीं बन गए, राम तो वही है जो राम के रास्ते पर चले।''
कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि, ''यह कहने से कि आप सनातन धर्म के ख़िलाफ हैं इससे भी आप सनातनी नहीं बन जाते हैं। आप सिर्फ एक गुण सनातनी के बता दीजिए... सनातनी हिंसा, भेदभाव की बात नहीं करता।''

कपिल सिब्बल ने कहा, ''ये (पीएम मोदी) खुद ही सनातन नहीं है और जो खुद सनातनी नहीं है वे सनातन धर्म की रक्षा कैसे करेगा? असली सनातनी गांधी जी थे जो सच्चाई के आधार पर चलते थे न कि सूट-बूट और कॉर्बेट पार्क जाते थे। सनातन धर्म के लोग इमारतें नहीं गिराते हैं।''
उन्होंने कहा कि ये भाजपा वाले 'सनातन' का अर्थ नहीं जानते। क्या उनमें 'सनातनी' के गुण हैं? उनके अंदर एक भी सनातनी होने के गुण नहीं हैं।"
संसद के विशेष सत्र को लेकर कपिल सिब्बल ने कहा कि, संसद में क्या होने वाला है हम यह तभी कह पाएंगे जब कोई प्रस्ताव पेश हो। मुझे नहीं मालूम कि क्या पेश होगा। इससे पहले जब भी विशेष सत्र का आयोजन हुआ है उसमें हमें एजेंडे पहले ही बता दिए जाते थे।
इससे पहले कपिल सिब्बल ने अपने बयान में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब सैनिक शहीद होते हैं तो सनातनी जश्न नहीं मनाते।
कपिल सिब्बल का ये बयान तब आया था, जब पीएम मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बीना में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था। इस सभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष सनातन धर्म को नष्ट करने और देश की सदियों पुरानी परंपरा पर हमला करने की योजना बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications