'मेरी सुपारी दी गई है', PM मोदी के इस बयान पर कपिल सिब्बल बोले- 'नाम बताइए, ये स्टेट सीक्रेट का तो मैटर नहीं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद लोगों से कहा, ''हमारे देश में कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने उनकी 'सुपारी' दी है।''

'कुछ लोगों ने ये संकल्प लिया है कि- मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए इन लोगों ने अलग-अलग लोगों को सुपारी दे रखी है', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बयान अपने भोपाल दौरे के दौरान दिया था। पीएम मोदी के इस बयान पर अब राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा है कि अगर ऐसा है कि कुछ लोगों ने पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए उनकी 'सुपारी' दी है कि तो पीएम मोदी को उनके नाम और पहचान बताने चाहिए। ये स्टेट सीक्रेट का तो मैटर नहीं है।
लोकसभा सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता और जर्मनी में दिए उनके बयानों के बीच कांग्रेस और भाजपा में खींचतानी चल रही है। इसी बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा। शनिवार (31 मार्च) को भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में कुछ लोग ऐसे हैं, जो साल 2014 से यह ठान कर बैठें हैं, उन्होंने संकल्प लिया है कि, हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे, इसके लिए इन लोगों ने अलग-अलग लोगों को सुपारी दे रखी है। कुछ लोग इन लोगों का समर्थन करने के लिए देश के अंदर बैठे हैं और कुछ देश के बाहर बैठकर अपना काम कर रहे हैं। लेकिन इन लोगों को नहीं पता है कि भारत के गरीब, पिछड़े और दलित लोग मोदी का सुरक्षा कवच हैं।''
पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान पर कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा, '' मोदी जी ने कहा, ' इनकी सुपारी दी गई है। जिसके लिए कुछ लोग देश के अंदर से काम कर रहे हैं और कुछ बाहर से काम कर रहे हैं...', आप (मोदी) उनके नाम बताइए, व्यक्ति की पहचान, संस्थान या देश के बारे में बताए...। यह एक स्टेट सीक्रेट तो नहीं हो सकता है। आइए हम उन पर मुकदमा चलाएं।''












Click it and Unblock the Notifications