कपिल सिब्बल बोले-आंदोलन को तोड़ने के लिए रचे जा रहे हैं कई षड्यंत्र
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस(Republic day) के मौके पर ट्रैक्टर परेड(tractor rally) के दौरान लाल किले(Red frot) पर हुई हिंसा में अब दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। कई राजनीतिक दलों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर अब सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल(Kapil Sibal) ने शनिवार को मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वे लोग सीधा लाल किला चले गए और वो लोग खुद कह रहे हैं कि हमें किसी ने नहीं रोका। ये आंदोलन के खिलाफ षड्यंत्र था।
Recommended Video

कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिना इजाजत के कोई लाल किले में नहीं पहुंच सकता। वे लोग सीधा लाल किला चले गए और वो लोग खुद कह रहे हैं कि हमें किसी ने नहीं रोका। आंदोलन को तोड़ने के लिए कई षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। किसानों की ट्रैक्टर रेली को दौरान हुई हिंसा के लिए अब विपक्षी पार्टियों समते संयुक्त किसान मोर्चा ने भी बीजेपी को जिम्मेदार माना है।
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा 30 जनवरी यानी आज पूरे देश में किसान आंदोलन को सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। इस मौके पर किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि दिल्ली समेत पूरे देश में जहां-जहां कृषि कानूनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं, वहां आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने न सिर्फ आंदोलनकारियों बल्कि सभी देशवासियों से अपील की है कि वे इस एकदिवसीय भूख हड़ताल में शामिल हों।












Click it and Unblock the Notifications