कांग्रेस नेता बोले, अमित शाह एयर स्ट्राइक पर राजनीति कर रहे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एयर स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ ले रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, पी चिंदबरम समेत कई कांग्रेस नेताओं ने अमित शाह के भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकी मारे जाने के दावे पर उनको घेरा है। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया है कि सेना के पास मारे गए आतंकियों को लेकर कोई आंकड़ा नहीं है लेकिन शाह इस पर गंदी राजनीति कर रहे हैं।

kapil sibal manish tiwari attacks amit shah Milking airstrikes for politics

मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा है भारतीय वायुसेना के दावे के उलट अमित शाह का 250 आतंकियों के मारे जाने का दावा क्या सेना पर उनकी राजनीति नहीं है। कपिल सिब्बल ट्वीट किया, विदेश की मीडिया में कोई आतंकी मरने की खबरनहीं लेकिन आप अपनी राजनीति चमका रहे हैं। पी चिदंबरम ने इस पर कहा, जब विदेश मंत्रालय या सेना के पास आंकड़ा नहीं तो ये नंबर कौन दे रहा है।

कांग्रेस नेताओं के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अमित शाह के दावे पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने कहा है कि जब सेना ने कोई आंकड़ा नहीं दिया तो शाह के पास ये आंकड़ा कहां से आया। केजरीवाल ने कहा कि क्या शाह सेना को ही झूठा बोल रहे हैं।

भारतीय वायुसेना ने पाक स्थित जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर 26 फरवरी तड़के बमबारी की थी। इसमें 300 से 350 आतंकी मारे जाने की खबरें मीडिया में आई थीं लेकिन सेना ने अपने बयान में कोई आंकड़ा नहीं दिया। सेना ने इसे एक कामयाब ऑपरेशन बताया और कहा कि उन्होंने सही टारगेट पर बम गिराए लेकिन कितने लोग मारे गए इसको लेकर कोई सही आंकड़ा नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+