सुष्मिता ने छोड़ी कांग्रेस तो कपिल सिब्बल ने अपनी ही पार्टी पर कसा तंज बोले- लेकिन आरोप हम बूढ़ों पर लगता है

नई दिल्ली, 16 अगस्त। कांग्रेस पार्टी की युवा नेता और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर तंज कसा है। सुष्मिता देव के इस्तीफे की खबर आने के कुछ देर बाद ही कपिल सिब्बल ने ट्वीट करके अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा और लिखा, सुष्मिता देव ने हमारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक तरफ जहां युवा नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं तो हम ओल्डीज (बुजुर्गों) पर पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों पर आरोप लगाया जा रहा है। पार्टी पूरी तरह आंखे मूंदकर आगे बढ़ रही है।

kapil

Recommended Video

    Sushmita Dev ने छोड़ी Congress, Kapil Sibal ने अपनी ही पार्टी पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    गौर करने वाली बात है कि कपिल सिब्बल पार्टी के भीतर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। वह उन जी-23 नेताओं की लिस्ट में भी शामिल थे जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मांग की थी कि पार्टी के भीतर बदलाव की जरूरत है, जिसके बाद इस पत्र को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। इस पत्र में कहा गया था कि मौजूदा समय में भाजपा का सामना करने के लिए कोई भी मजबूत राजनीतिक विकल्प मौजूद नहीं है।

    गौर करने वाली बात है कि सुष्मिता देव कांग्रेस की वरिष्ठ युवा नेता हैं। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया है और खुद को सबसे बड़ी पुरानी पार्टी का पूर्व नेता बताया है। सुष्मिता देव को पार्टी का तेज तर्रा नेता माना जाता था। उन्होंने दिल्ली मिरांडा हाउस और लंदन के किंग्स कॉलेज पढ़ाई की है। सुष्मिता देव से पहले पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस को छोड़ चुकरे हैं। जिसमे ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+