केजरीवाल में हिम्मत हैं तो मुझे दो दिन में भ्रष्ट साबित करें: कपिल सिब्बल

गौर हो कि कल ही केजरीवाल ने जनता के एक मंच से कहा था कि हम भारत की राजनीति को साफसुथरा बनाना चाहते हैं, इसलिए जनता से अपील करते हैं कि वह इन नेताओं को वोट न दे। लिस्ट में नितिन गडकरी, नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं। सिब्बल ने जहां अपनी नाराजगी जताई वहीं नितिन गडकरी ने केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा है।
भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट में मोदी का नाम भी शामिल होने से सियासत गर्मा गयी है, 'आप' नेता गोपाल राय का कहना है कि नरेंद्र मोदी जिस तरह की नफरत की राजनीति कर रहे हैं, उससे हम जनता से गुजारिश कर रहे हैं कि वह उन्हें वोट न दें। राय के अनुसार गांधी परिवार ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है, जो कि लोकतंत्र के खिलाफ है, उन्हें वोट नहीं करना चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तानाशाही के भी आरोप विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने लगाए हैं और दिल्ली में बिजली की समस्या के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications