कपिल शर्मा को क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

कपिल शर्मा के बयान दर्ज करेगी मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस कॉमेडियन ने दर्ज कराया है अपने साथ धोखाधड़ी का मामला

नई दिल्ली। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को मुंबई पुलिस ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि कपिल शर्मा ने अपने साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है, जिसमें कार डिजाइनर के खिलाफ जालसाजी के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रान्च ने बयान दर्ज करने के लिए कपिल शर्मा को बुलाया है। मुंबई पुलिस के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वजे ने कपिल शर्मा को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है।

Recommended Video

    Kapil Sharma के साथ हुआ 5.5 करोड़ का धोखा, Mumbai Police ने दर्ज क‍िया बयान | वनइंडिया हिंदी
    Kapil Sharma summoned by Mumbai Police for his statement Kapil filed complaint against car designer Dilip Chhabria for cheating him

    बताया गया है कि मुंबई पुलिस ने नकली नबंरों से चल रही कुछ कारें जब्त की थीं। मुंबई पुलिस ने नकली कारों के रजिस्ट्रेशन को लेकर जांच की तो इसमें कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया का नाम सामने आया था। मामले में कपिल शर्मा ने भी अपने साथ धोखाधड़ी और जालसाजी होने की शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में अब कपिल शर्मा से मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी और उनके बयान दर्ज करेगी।

    बता दें कि 28 दिसंबर को डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। छाबड़िया पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कपिल ने भी एक वैनिटी की खरीद में छाबड़िया पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कपिल शर्मा टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' नाम से शो करते हैं। साथ ही वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+