महाभारत के भीष्म ने कपिल शर्मा के शो को बताया- 'वाहियात, फूहड़ और अश्लील', जानिए क्यों?

मुंबई। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' के 27 सितंबर वाले एपीसोड में बीआर चोपड़ा निर्मित ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' की लोकप्रिय स्टारकास्ट पहुंची थी, शो में जमकर मस्ती और धमाल देखने को मिला था, इस एपीसोड में नीतीश भारद्वाज (भगवान श्री कृष्ण), पुनीत इस्सर (दुर्योधन), गूफी पेंटल (शकुनी) और गजेंद्र चौहान (युद्धिष्ठर) पहुंचे थे लेकिन धारावाहिक के अहम किरदार भीष्म का रोल निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना नहीं आए थे, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने काफी सवाल पूछे थे कि वो शो में क्यों नहीं आए? क्योंकि भीष्म के बिना तो 'महाभारत' अधूरी है।

मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा के शो को वाहियात और फूहड़ कहा

मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा के शो को वाहियात और फूहड़ कहा

जिस पर मुकेश खन्ना ने अब चुप्पी तोड़ी है लेकिन उन्होंने जो कुछ भी कहा वो बेहद चौंकाने वाला है, मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा के शो को वाहियात, फूहड़ और बिना सिर-पैर वाला बता दिया। उन्होंने शो के खिलाफ कई ट्वीट किए और फेसबुक पोस्ट भी लिखी लेकिन जब लोग उनकी पोस्ट पर सवाल खड़े करने लगे तो उन्होंने अपने ट्वीट और पोस्ट को डिलीट कर दिया, हालांकि तब तक वो पोस्ट और ट्वीट वायरल हो चुके थे।

'मैंने खुद शो में आने से इनकार किया था'

'मैंने खुद शो में आने से इनकार किया था'

मुकेश खन्ना ने अपने ट्वीट में लिखा था कि अब 'ये प्रश्न वायरल हो चुका है की महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं ? कोई कहता है उनको बुलाया नहीं किया गया। कोई कहता है उन्होंने खुद मना किया, तो ये सच है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है, लेकिन यह भी सच है कि मैंने खुद इस शो में आने से इनकार किया था'।

'कपिल शर्मा जैसे बड़े शो मेरी समझ के परे है'

'कपिल शर्मा जैसे बड़े शो मेरी समझ के परे है'

इसके आगे मुकेश खन्ना ने लिखा कि अब आप लोग मुझसे पूछेंगे कि भला कोई 'कपिल शर्मा जैसे बड़े शो' में आने से मना कैसे कर सकता है , वहां तो बड़े-बड़े हीरो और सितारे जाते हैं तो मैं यही कहता हूं कि जाते होंगे लेकिन मैं नहीं जाऊंगा, मुझसे गुफी ने भी शो में जाने को लेकर सवाल किया था, तो मैंने भी उसे यही जवाब दिया था कि तुम लोग जाओ लेकिन मैं नहीं जाऊंगा।

'शो में मर्द औरतों के कपड़े पहनकर घटिया हरकतें करता है'

'शो में मर्द औरतों के कपड़े पहनकर घटिया हरकतें करता है'

भले ही कपिल शर्मा का शो बहुत लोकप्रिय है लेकिन मेरी नजर में वो वाहियात, फूहड़, डबल अर्थ वाले जुमलों से भरपूर और अश्लील है, जिसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनता है, घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं, एक बंदे को बीच में सिंहासन पर बिठा कर रखते हैं। उसका काम है हंसना। हंसी ना भी आए तो भी हंसना। इसके उन्हें पैसे मिलते हैं। पहले इस काम के लिए सिद्धू भाई बैठते थे।अब अर्चना बहन बैठती हैं। काम? सिर्फ हा हा हा करना !, मुझे आज तक ये समझ नहीं आया कि लोग इस शो को इतना पसंद क्यों करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+