कपिल शर्मा की पुलिस शिकायत हुई लीक, Ex गर्लफ्रेंड प्रीति पर लगाया खुद को बर्बाद करने का आरोप

Recommended Video

    Kapil Sharma BLAMES Preeti Simoes for shoot CANCEL controversy | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा इन दिनों सवालों के घेरे में हैं, हर दिल अजीज कपिल शर्मा के बारे में रोज निगेटिव खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि कपिल की हालत ठीक नहीं, वो शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों ही रूप से काफी परेशान हैं, कपिल शर्मा की इस हालत की जिम्मेदार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस को बताया जा रहा है, जिनके खिलाफ कपिल ने ओशिवारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है, कपिल ने ये शिकायत मराठी भाषा में दर्ज की है, मगर एक न्यूज चैनल ने इसे हिंदी में पब्लिश किया है।

    कपिल शर्मा की पुलिस शिकायत हुई लीक

    कपिल शर्मा की पुलिस शिकायत हुई लीक

    अपनी शिकायत में कपिल ने प्रीति और उसकी बहन नीति पर संगीन आरोप लगाते हुए उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने की बात कही है। कपिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी बुरी हालत की जिम्मेदार ये दोनों बहने हैं। गौरतलब है कि सुपरहिट शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस ही थीं। कपिल ने अपनी शिकायत में लिखा है कि प्रीति ही शो की पूरी तैयारी करती थी। शो पर कब क्या दिखना है और क्या नहीं इसका फैसला भी वही करती थीं, शो में आने वाले स्टार्स से तालमेल बनाना, उनके लिए सारी आवश्यक चीजों का इंतजाम करना इन सब जिम्मेदारी प्रीति ही लेती थीं।

    प्रीति ने मुझे धोखा दिया: कपिल शर्मा

    प्रीति ने मुझे धोखा दिया: कपिल शर्मा

    मैंने प्रीति को सारी जिम्मेदारी देते हुए शुरुआत में 2 लाख की सैलरी पर रखा था, धीरे-धीरे शो के हिट होने पर उसकी सैलरी बढ़ती गई। मैंने ही प्रीति की बहन नीति को अपने प्रोडक्शन हाउस में काम दिया था, प्रीति और नीति दोनों ही साथ काम करती थीं और दोनों को ही मेरी पर्सनल चीजें भी पता थीं लेकिन धीरे-धीरे इन दोनों ने मेरे खिलाफ काम करना शुरु कर दिया। मेरी चीजें बिगड़ने लगी।

    दोनों बहनों ने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की

    दोनों बहनों ने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की

    प्रीति पर आरोप लगाते हुए कपिल ने कहा है कि दोनों बहनों ने मेरे दूसरे सहयोगी कलाकारों के साथ गलतफहमी पैदा करने की पूरी कोशिश की, यही नहीं जो सेलिब्रिटी शो में आते थे उनके साथ अच्छे से कोआर्डिनेट करना उनकी जिम्मेदारी थी लेकिन उन लोगों ने इस काम में लापरवाही दिखाई, जिसके कारण मेरे और सेलिब्रेटी के बीच के संबंध बिगड़ने शुरू हो गए, मेरी बदनामी शुरू होने लगी, इस कारण मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसका असर मेरे काम और मेरे शो पर पड़ा।

    अनुश्री नाम की एक लड़की से पता चला सच

    अनुश्री नाम की एक लड़की से पता चला सच

    कपिल ने आगे कहा कि 'मेरे प्रोडक्शन हाउस में साल 2013 में टैलेंट मैनेजर के तौर पर अनुश्री नाम की एक लड़की काम करती थी लेकिन प्रीति और नीति के कहने पर मैंने अनुश्री को 2016 में कंपनी से हटा दिया। दोनों ने मुझे बताया कि अनुश्री शो में आने वाले दर्शकों से पैसे लेकर घोटाला कर रही है लेकिन एक कार्यक्रम में अनुश्री से मेरी मुलाकत हुई तब अनुश्री ने मुझे बताया कि दोनों बहनें शो में बतौर दर्शक बनकर आने वाले लोगों से खुद पैसे लेती हैं, यही नहीं आगे की लाइन में बैठाने के ज्यादा पैसे लिए जाते है जबकी पीछे की लाइन में बैठाने के कम पैसे लेती थीं।

     प्रीति और नीति दोनों ने मेरे भरोसे को तोड़ा

    प्रीति और नीति दोनों ने मेरे भरोसे को तोड़ा

    अनुश्री की बात सुनकर मैं हैरान रह गया कि प्रीति और नीति दोनों ने मेरे भरोसे को तोड़ा है, साल 2016 में मैंने प्रीति और नीति की हरकतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें काम में सुधार करने की हिदायत दी। जब उन्हें लगा कि वह पकड़ी जाएंगी तो उससे पहली ही उन्होंने खुद कंपनी छोड़ दी लेकिन 3 दिन के बाद दोनों बहनें एक बार फिर मेरे पास आईं और पुरानी बातें भूलकर फिर से नई शुरुआत करने की बात बोलीं और काम भी शुरू कर दिया लेकिन 3 महीने के बाद फिर से विवाद हुआ और मार्च 2017 में फिर से दोनों अलग हो गईं।

    प्रीति ने मुझसे 25 लाख की डिमांड की, कहा बर्बाद कर दूंगी तुम्हें

    प्रीति ने मुझसे 25 लाख की डिमांड की, कहा बर्बाद कर दूंगी तुम्हें

    फरवरी 2018 में मैंने प्रीति से उनके घर पर मुलाकात की। दरअसल वह एक वेबसाइट के साथ मिलकर लगातार मेरे बारे में नकारात्मक खबरें दे रही थीं। इस बारे में बात कर मैंने उनसे यह मुद्दा खत्म करने की गुजारिश की, लेकिन उसने मुझे जवाब दिया- 'मेरे बगैर तुम इंडस्ट्री में कुछ काम नहीं कर सकते। मैं तुम्हें छोडूंगी नहीं। मैं तुम्हें इंडस्ट्री से खत्म करके ही छोडूंगी और अगर तुम्हें इन सबसे छुटकारा चाहिए तो हमें 25 लाख देना होगा।' यह बातें सुनकर मैंने उससे पूछा कि 'किस बात का 25 लाख .. उसने जवाब दिया मुझे आगे भी देना है। मैं प्रीति को पैसे देने से इंकार करते हुए उसके घर से निकल गया। बता दें कि शिकायत में कपिल ने प्रीति, नीति और वेबसाइट के एडिटर विक्की लालवानी के खिलाफ पैसे मांगने की शिकायत दर्ज कराई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+