100 से ज्यादा शाही पकवान, 200 से ज्‍यादा VIP मेहमान, करोड़ों में होगी कपिल शर्मा की शाही शादी

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा दिसंबर में अपनी लंबे वक्त की प्रेमिका गिन्नीं संग सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं, कपिल ने खुद इस शादी के बारे में लोगों को जानकारी दी थी। कपिल की शादी काफी भव्य तरीके से होने जा रही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक 12 दिसंबर को पंजाब के जालंधर में होने वाली इस शादी में कई VIP मेहमान शामिल होंगे और इस शादी में करोड़ों का खर्चा होगा।

 करोड़ों में होगी कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी

करोड़ों में होगी कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की शादी

इस वक्त कपिल और गिन्नी दोनों की फैमिली शादी की तैयारियों में जुटी हुई है, ये शादी जालंधर के कबाना रिसॉर्ट में होगी, जहां 2 दिन तक शादी का फंक्शन होगा, शादी से पहले यहीं मेहंदी, संगीत का भी कार्यक्रम होगा और उसके बाद यहां विवाह और रिसेप्शन होगा।

ये होंगे मेहमान

मीड‍िया रिपोर्ट्स की मानें तो कप‍िल शर्मा अपनी शादी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, अजय देवगन , सुर कोकिला लता मंगेशकर जैसे तमाम बड़े स‍ितारों को न्‍योता भेजने वाले हैं। कुल मिलाकर शादी में 200 से अध‍िक VIP[ मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

 खाने पर खर्च होंगे लाखों रुपये

खाने पर खर्च होंगे लाखों रुपये

कप‍िल शर्मा की शादी काफी शाही अंदाज में होगी रिपोर्ट्स की मानें तो कप‍िल शर्मा की शादी में खाने पर 20 लाख से ज्‍यादा रुपये खर्च होंगे, जिसमें 100 से ज्यादा पकवान होंगे।

वैस कपिल चाहते थे कुछ और

अपनी शादी का ऐलान करते वक्त कपिल ने कहा था कि वो तो सादगी से शादी चाहते थे लेकिन अपने मां-बाप की गिन्नी इकलौती बेटी है इसलिए उनके घरवाले शादी धूमधाम से करना चाहते हैं, मेरी मां की भी दिली इच्छा यही है कि मेरी शादी धूम-धाम से हो इसलिए शादी अब भव्य तरीके से होगी, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने पुराने शो के जरिए टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।

कौन है गिन्नी

कौन है गिन्नी

बता दें कि कि कपिल और गिन्नी लंबे वक्त से साथ हैं और एक-दूसरे कमजोरियों और ताकतों को समझते हैं। गिन्नी का असली नाम भवनीत है और वे जालंधर की रहने वाली हैं। गिन्नी कपिल के साथ पंजाबी कॉमेडी शो 'हंसबलिए' में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+