कनाडा में पत्नी के साथ 'बेबीमून' मना रहे कपिल शर्मा, लिखा ये प्यारा संदेश

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ कनाडा में हैं। गिन्नी गर्भवती हैं और दोनों बेबीमून इंज्वॉय कर रहे हैं। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस दौरान की एक फोटो शेयर की है। फोटो में कपिल अपनी पत्नी के साथ बॉक करते दिख रहे हैं। दोनों के पीछे एक खूबसूरत आलिशान होटल है। कपिल शर्मा की इस तस्वीर पर 7 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। कपिल ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'तुम और मैं एक खूबसूरत दुनिया में'। कपिल और गिन्नी 25 जुलाई से कनाडा में बेबीमून पर हैं। खबर है कि दोनों जल्द लौटेंगे और कपिल दोबारा अपने शो की शूटिंग शुरू करेंगे।

'काश हमारे देश भारत में भी ऐसा होता'

इसके अलावा कपिल ने ब्रिटिश कोलंबिया से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया था जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। कपिल शर्मा के इस वीडियो की काफी तारीफ हो रही है। कपिल शर्मा को रोकनी पड़ी कार दरअसल इस वीडियो में कपिल शर्मा कार में नजर आ रहे हैं, कपिल शर्मा ने कार रोक रखी हैं क्योंकि कुछ बतखें सड़क पार कर रही है और सारी गाड़ियां उनके सड़क क्रॉस करने का इंतजार कर रही हैं, कपिल शर्मा बताते हैं कि हमें कुछ देर वेट करना पड़ेगा...और वह यह भी कहते हैं कि काश हमारे देश भारत में भी इसको फॉलो किया जाता।

गिटार बजाते हुए कपिल ने शेयर किया था वीडियो

जानकारी है कि दिसंबर में गिन्नी अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें वे गिटार बजाते दिख रहे थे।

बेताबी से नन्हें मेहमान का इंतजार

'बेबीमून' पर जाने से पहले मुंबई मिरर से एक बातचीत में कपिल ने कहा कि मेरा पूरा ध्यान इस वक्त गिन्नी की सेहत पर हैं। मैं उसका ख्याल रखना चाहता हूं। हम दोनों बहुत खुश हैं लेकिन मेरी मां कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड है। वो कई सालों से इस पल का इंतजार कर रही थीं। कपिल ने कहा कि हम नहीं जानते लड़का होगा या लड़की। यह परिवार के लिए खुशी का समय है और हर कोई नए सदस्य का स्वागत करना चाहता है।

यह भी पढ़ें- लड़का या लड़की? पहले बच्चे को लेकर क्या बोले कपिल शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+